{"_id":"5fea2ba29bc93972cd161f5a","slug":"kisan-andolan-bharatiya-kisan-union-call-a-meeting-on-january-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन को घर-घर पहुंचाने की रणनीति बना रहे किसान, एक जनवरी को भाकियू ने बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन को घर-घर पहुंचाने की रणनीति बना रहे किसान, एक जनवरी को भाकियू ने बुलाई बैठक
Tue, 29 Dec 2020 12:33 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
गुरनाम सिंह चढूनी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि आंदोलन से किसानों को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। किसानों की मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन हरियाणा ने पहली जनवरी को धरनास्थल पर बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
चढूनी ने बताया कि हरियाणा पंडाल में यह बैठक बुलाई गई है। इसमें प्रदेशभर के सदस्यों से आह्वान किया गया है कि जो लोग किसी वजह से अब तक धरनास्थल पहुंचने में असमर्थ रहे हैं, वह इस बैठक में अवश्य हिस्सा लें।
विज्ञापन
हरियाणा का किसान आंदोलन में रणनीति की रूपरेखा तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी कई बड़े फैसले लेने का संकल्प किया गया है। इसके तहत अनिश्चितकाल के लिए हरियाणा टोल फ्री की कॉल पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन
घर और गाड़ियों पर लगाएं झंडा
चढूनी ने किसानों से आह्वान किया कि वह अपने घरों पर भारतीय किसान यूनियन का झंडा लगाएं। इसके लिए भाकियू जल्द ही झंडे का प्रारूप जारी करेगी। देशभर में एक ही तरह के झंडे के नीचे किसान आंदोलन चलेगा। उन्होंने कहा कि किसान अपने ट्रैक्टर, गाड़ियों, बाइक पर भी यह झंडा लगाएं, ताकि सरकार को पता चले कि किसान हर जगह कानूनों के विरोध में खड़ा है।
उन्होंने कहा कि जन-जन का आंदोलन बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर कार्यकर्ता किसान को इन कानूनों की कमी बताएंगे और आढ़तियों से भी सहयोग लेकर मंडियों में आने वाले हर किसान को कानून के बारे में समझाया जाएगा। इस आंदोलन को देशभर में चलाया जाएगा।