फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: Amid the protest Government-farmer talks again today

Kisan Andolan: हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च, पंजाब में भाजपा नेताओं के घर का घेराव; सरकार-किसान वार्ता आज फिर

Sun, 18 Feb 2024 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 04:54 AM IST
सार

इस बीच, किसान नेताओं और सरकार के बीच रविवार शाम छह बजे चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता होनी है, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
 

विज्ञापन
Kisan Andolan: Amid the protest Government-farmer talks again today
शंभू बॉर्डर पर जुटे युवा - फोटो : ANI

विस्तार

फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी व कर्जमाफी समेत 12 मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े पंजाब के किसान संगठन शनिवार को पांचवें दिन भी शंभू और दातासिंह वाला सीमा पर डटे रहे। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) उगराहां ने पंजाब में भाजपा नेताओं के घरों के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और राज्यभर में टोल प्लाजा मुफ्त कराए। वहीं, हरियाणा में बीकेयू चढ़ूनी गुट ने तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस बीच, किसान नेताओं और सरकार के बीच रविवार शाम छह बजे चंडीगढ़ में चौथे दौर की वार्ता होनी है, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन


सीमाओं पर किलेबंदी के चलते दिल्ली कूच की रणनीति विफल होते देख किसान संगठनों ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पूर्व मंत्री केवल सिंह ढिल्लों के आवास के बाहर तंबू गाड़कर धरना दिया। धरना दो दिन तक चलेगा। प्रदर्शन के बाद पटियाला में कैप्टन के आवास मोती महल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


सरकार से वार्ता को देखते हुए किसानों ने दिल्ली कूच को रोकने का एलान किया था, पर युवा सीमाओं पर बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिशों में जुटे हैं। खासकर, शंभू व खनौरी-दातासिंह वाला बॉर्डर पर ऐसी कोशिश देखी जा रही हैं। शनिवार को भी किसानों व पुलिस के बीच गतिरोध रहा। हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के तीन गोले दागे। पंजाब पुलिस के स्पेशल एडीजीपी-कानून व्यवस्था ने सीमा पर स्थिति का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज समाधान की उम्मीद
केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच चौथे दौर की वार्ता पर सबकी नजर है...सरकार की तरफ से वार्ता में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल होंगे। किसानों की तरफ से उनके संगठन के नेता शामिल होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी वार्ता में हिस्सा लेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में कोई समाधान निकल सकता है। 

हालांकि, वार्ता से एक दिन पहले किसान नेताओं- जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवण पंधेर ने एमएसपी की कानूनी गारंटी पर अध्यादेश लाने की मांग कर टेंशन बढ़ा दी है। शंभू सीमा पर इन नेताओं ने कर्जमाफी और बिजली अधिनियम रद्द करने की मांग की।

सड़कों पर 1,800 ट्रैक्टर
बीकेयू चढ़ूनी गुट के नेतृत्व में हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, अंबाला, पानीपत और करनाल में किसानों ने 1,800 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ मार्च निकाला। 

  • कुरुक्षेत्र : ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किया। उन्होंने कहा, रविवार को महापंचायत कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे। 
  • जींद : किसानों के समर्थन में खाप पंचायतों ने कहा, सरकार जल्द से जल्द बैरिकेड्स हटाए।

भाकियू का 21 को प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर, सिसौली में भाकियू की पंचायत में 21 फरवरी को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन का एलान किया गया है। प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हरियाणा व पंजाब में गलत हुआ। किसान कभी भी दिल्ली कूच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed