फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kisan Andolan: A Farmers died during Andolan at Tikri Border in Haryana

टीकरी बॉर्डर पर आंदोलनरत कैथल के किसान की दिमागी नस फटने से मौत

Fri, 01 Jan 2021 12:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: A Farmers died during Andolan at Tikri Border in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तीन नए कृषि कानूनों को लेकर टीकरी बार्डर व बहादुरगढ़ में डटे किसानों में से कई किसानों की बीमारी व अन्य वजह से मौत हो चुकी है। गुरुवार की सुबह भी कैथल जिले के रहने वाले एक किसान की मौत हो गई। उनकी मौत दिमाग की नस फटने से मृत्यु की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत की सही वजह का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रोहतक पीजीआईएमएस में शव का पोस्टमार्टम बहादुरगढ़ पुलिस ने करवाते हुए बाद में वारिसों के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक किसान रामकुमार कैथल जिले के गांव भाणा के रहने वाले थे। कई दिनों से वह इस आंदोलन के हिस्सा थे और नया गांव बाईपास के नजदीक वह किसान जत्थे के साथ ही ठहरे हुए था। बताया गया है कि बुधवार की शाम लंगर का सामान लेने के लिए वह अपने साथियों संग ट्रॉली में बैठकर सब्जी मंडी जा रहे थे।
विज्ञापन


अचानक उन्हें दौरा पड़ गया। साथी किसानों ने तुरंत उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक स्थित पीजीआईएमएस रेफर कर दिया जहां पर उपचार के दौरान गुरुवार की अल सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed