फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kiran kher said Punjab University students are being misled

सांसद किरण खेर का आरोप, पीयू के छात्रों को किया जा रहा गुमराह

Thu, 20 Apr 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Apr 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
 kiran kher said Punjab University students are being misled
सांसद किरण खेर - फोटो : file photo
पीयू में फीस वृद्घि को लेकर हुई हिंसा को सांसद किरण खेर ने काफी चिंताजनक बताया है। खेर ने आरोप लगाया कि जिस दिन से एक्टिविस्ट सीमा आजाद ने पंजाब विश्वविद्यालय में कदम रखा है, तब से पीयू का माहौल बिगड़ा है। भड़काऊ भाषणों के जरिए यूनिवर्सिटी के छात्रों को लगातार गुमराह किया जा रहा है। ताकि जेएनयू में कथित रूप से रची गई देश विरोधी गतिविधियों को दोबारा अंजाम दिया जा सके। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद खेर ने विद्यार्थियों का पक्ष सुनते हुए पीयू प्रशासन की ओर से फीस में 1100 फीसदी तक की वृद्धि करने के फैसले को गलत ठहराया है। खेर ने कहा कि पीयू प्रशासन को एकदम से फीस में इतना इजाफा नहीं करना चाहिए था। पीयू को प्रत्येक वर्ष फीस में 10 से 15 प्रतिशत फीस में बढ़ोतरी करनी चाहिए। ताकि अभिभावकों और विद्यार्थियों पर फीस विरोध का बोझ कम किया जा सके।
विज्ञापन


पंजाब विश्वविद्यालय पहले ही आंतरिक आर्थिक संकट की स्थिति से जूझ रहा है। ऐसे में पंजाब सरकार ने भी अब पीयू को फंडिंग करने से हाथ खड़े कर दिए है। पीयू की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण फीस में वृद्घि की गई है। खेर ने कहा वह इस मुद्दे पर पंजाब सरकार से बातचीत करेंगी। ताकि पंजाब सरकार द्वारा पीयू को सालाना होने वाली फंडिंग पर रोक हटाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेर ने कहा वे इस विषय पर मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर से बात करेंगी। ताकि पंजाब विश्वविद्यालय में फीस वृद्घि पर कोई हल निकाला जा सके। खेर ने कहा कोशिश की जाएगी कि फीस वृद्घि की दरों में कटौती की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed