फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kiran Kher, bjp, Facebook, Google Hangout, social media

फेसबुक और गूगल हैंगआउट का सहारा लेंगी किरण

Thu, 27 Mar 2014 11:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Mar 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
Kiran Kher, bjp, Facebook, Google Hangout, social media
भाजपा प्रत्याशी किरण खेर अब फेसबुक और गूगल हैंगआउट पर भी जनता के सवालों के जवाब देंगी। इन सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर खेर को जनता से सीधे संपर्क में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के आईटी सेल ने इसको लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है। आईटी सेल के संयोजक दीपक मल्होत्रा का कहना है कि शहर में ऐसे बहुत से लोग हैं जो व्यस्तता के चलते प्रत्याशियों से जुड़ नहीं पा रहे हैं। ऐसे लोगों की समस्याओं और उनके सुझावों को जानने के लिए सोशल मीडिया सबसे उपयोगी है।
विज्ञापन


शहर में लोकसभा चुनाव के लिए 10 अप्रैल को मतदान है। ऐसे में सभी पार्टियों ने अपनी चुनावी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर भी एक अलग चुनावी जंग चल रही है और यहां भी माहौल खूब गरमाया हुआ है। वहीं भाजपा आईटी सेल ने नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भी सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर नहीं मिला रिस्पांस
सोशल मीडिया का ऐसा ही एक प्रयोग भाजपा ने बीते सोमवार को भी किया था। तब किरण खेर ने ट्विटर पर लोगों से डेढ़ घंटे तक सीधे बातचीत की थी। ट्विटर पर किरण खेर को उतना रिस्पांस नहीं मिला था। इसकी बड़ी वजह यह थी कि चंडीगढ़ के लोग ट्विटर से ज्यादा फेसबुक का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।


दूसरी वजह ये भी है कि ट्विटर पर सीमित शब्दों का ही मैसेज लिखा जा सकता है। इसी कारण भाजपा आईटी सेल की नजर अब फेसबुक  और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed