{"_id":"67eafe21204c1717340dc6c0","slug":"kings-spirits-are-high-they-will-roar-in-lucknow-today-will-clash-with-rajasthan-royals-in-mullanpur-on-5th-chandigarh-news-c-16-pkl1043-671258-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: किंग्स के हौसले बुलंद...आज लखनऊ में दहाड़ेंगे, 5 को मुल्लांपुर में राजस्थान राॅयल्स से टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: किंग्स के हौसले बुलंद...आज लखनऊ में दहाड़ेंगे, 5 को मुल्लांपुर में राजस्थान राॅयल्स से टक्कर
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब किंग्स के हौसले बुलंद हैं। पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 74 रन के बड़े अंतर से हराने के बाद पंजाब किंग्स मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके घरेलू मैदान पर टक्कर देंगे। वहीं, 5 अप्रैल को मुल्लांपुर के मैदान पर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। इस मैच को लेकर ट्राइसिटी के युवाओं को बेसब्री से इंतजार है। पिछले सीजनों के मुकाबले इस बार पंजाब किंग्स की टीम धाकड़ लग रही है।
नए हेड कोच रिकी पोंटिंग और नए कप्तान श्रेयस अय्यर को इतिहास बदलना और खिताब अपने नाम करने का चैलेंज रहेगा। हेड कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर पहले आईपीएल के खिताब अपनी पुरानी टीमों के साथ जीत चुके हैं। उन्हें खिताब कैसे अपने नाम करना है, वह आता है। बस टीम को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा और मैच दर मैच फोकस करना होगा।
इस बार होम ग्राउंड पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
पिछले सीजन में टीम ने होम ग्राउंड में जीत के साथ शुरुआत की थी, पर बाद में जीत की लय पटरी से उतरती गई और खिताबी दौड़ से बाहर हो गई। पिछले सीजन में टीम ने दूसरी टीमों के खिलाफ उनके होम ग्राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस बार भी उम्मीद है पंजाब किंग्स के खिलाड़ी दूसरी टीमों को उनके घर में पछाड़ेंगे और अपने होम ग्राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
श्रेयस ने अब तक आईपीएल में 115 पारियों में 3,127 रन बनाए हैं। बल्ले से उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन 2020 में आया, जब उन्होंने 519 रन बनाए। श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया और उन्हें टीम का नया कप्तान भी बनाया गया। इसके अलावा अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपए में राइट-टू-मैच कार्ड के जरिये वापस लाया गयाहै। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 का आईपीएल खिताब अपने नाम किया था।
बॉक्स
टीम के नए कोच रिकी पोंटिंग का आईपीएल में कोचिंग रिकॉर्ड
2015 में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता
2016 में मुंबई इंडियंस 5वें स्थान पर रही
2018 में दिल्ली कैपिटल्स आठवें स्थान पर रही
2019 में दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंची
2020 में दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुंची
2021 में दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंची
2022 में दिल्ली कैपिटल्स पांचवें स्थान पर रही
2023 में दिल्ली कैपिटल्स नौवे स्थान पर रही
2024 में दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर रही