फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kikkar Park hit by drought; plants have not received water for a month.

Chandigarh News: किक्कर पार्क में सूखे की मार, एक महीने से पौधों को नहीं मिला पानी

Sun, 28 Jun 2026 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kikkar Park hit by drought; plants have not received water for a month.
चंडीगढ़। सेक्टर-50 के किक्कर पार्क इन दिनों बदहाली का शिकार है। पार्क में लगे पौधे पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। पिछले करीब एक महीने से यहां टर्शरी वाटर की सप्लाई नहीं हो रही है, जिस कारण बड़ी संख्या में पौधों के सूखने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो पार्क की हरियाली पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि किक्कर पार्क में पौधों की सिंचाई के लिए टर्शरी वाटर की आपूर्ति की जाती थी। कुछ समय पहले पाइपलाइन में खराबी आने के कारण पानी की सप्लाई बंद हो गई। पाइपलाइन कहां से क्षतिग्रस्त हुई, इसका पता लगाने में काफी समय लग गया। अब फॉल्ट की पहचान हो गई है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


पार्क में लगे पौधों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में नियमित पानी की जरूरत होती है, लेकिन लंबे समय से पानी नहीं मिलने के कारण कई पौधे मुरझाने लगे हैं। प्रशासन को जल्द से जल्द स्थायी समाधान करना चाहिए।- अमित गुप्ता, सेक्टर-50 निवासी
विज्ञापन

- पार्क आसपास के लोगों के लिए सुबह-शाम घूमने और बैठने का प्रमुख स्थान है। यदि पौधे सूख गए तो पार्क की खूबसूरती खत्म हो जाएगी। उन्होंने मांग की कि जब तक पाइपलाइन ठीक नहीं होती, तब तक टैंकरों से नियमित पानी की व्यवस्था की जाए। - राम मेहर, सेक्टर-50 निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

-टर्शरी वाटर की समस्या से संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। पार्कों की हरियाली बनाए रखने के लिए नियमित जलापूर्ति जरूरी है। पाइपलाइन में आई खराबी का पता लगा लिया गया है और मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी।— रजिंदर शर्मा, एरिया पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed