{"_id":"5d7777b88ebc3e01376a8788","slug":"kidney-kand-chandigarh-enquiry-by-ssp-nilambari-jagdale","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किडनी कांड: ढाई लाख में आरोपी इबम की किडनी हो चुकी है ट्रांसप्लांट, मेडिकल रिपोर्ट करेगी खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांड: ढाई लाख में आरोपी इबम की किडनी हो चुकी है ट्रांसप्लांट, मेडिकल रिपोर्ट करेगी खुलासा
Tue, 10 Sep 2019 03:45 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 10 Sep 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
किडनी कांड
मणिपुर निवासी महिला को नौकरी के बहाने चंडीगढ़ लाकर उसकी किडनी निकालने की साजिश रचने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी इबम (28) ने ढाई लाख रुपये में अपनी किडनी ट्रांसप्लांट कराई है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। इबम ने किडनी किससे ट्रांसप्लांट करवाई है, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। वहीं पुलिस अब इबम के करीबियों से भी पूछताछ करेगी।
सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी सुरजीत ने पांच लाख रुपये मणिपुर निवासी बिमल से लिए थे, जिसको पीड़ित महिला की किडनी निकालकर देनी थी। सूत्रों का यह भी कहना है कि सुरजीत इस किडनी रैकेट को मणिपुर से ही ऑपरेट करता है। सुरजीत के अलावा पुलिस एक अन्य आरोपी तोंबा की भी तलाश कर रही है, जो पीड़ित महिला और इबम व बिमल के साथ चंडीगढ़ में आया था।
बीते 30 अगस्त को मणिपुर निवासी एक महिला खुड्डा लाहौरा ब्रिज के पास मिली। महिला पांच दिन से भूखी थी, जिससे उसकी हालत खराब हो गई थी। उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया। साथ ही लोगों ने वुमन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी। इसके बाद महिला का मेडिकल करवाया गया। महिला ने बताया कि करीब दो माह पहले उसे फ्लाइट के जरिए दो लोग नौकरी दिलवाने का झांसा देकर चंडीगढ़ ले आए थे। इसके बाद धोखे से उसकी किडनी को एक व्यक्ति में ट्रांसप्लांट करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
इसकी भनक पीड़ित महिला तक को नहीं लगी। किडनी ट्रांसप्लांट को वैध दिखाने के लिए महिला के फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और फिर महिला की तरफ से एफिडेविट भी तैयार करा दिया गया, जिसमें लिखा था कि वह अपनी मर्जी से किडनी डोनेट कर रही है। इसमें किडनी लेने वाले को पीड़ित महिला का पति बनाया गया। महिला के साथ उसका 5 वर्षीय बेटा भी था। घटना के बाद से मामले की जांच डीएसपी ईस्ट कृष्ण कुमार को सौंपी गई।

पीड़िता को छोड़ने मणिपुर जाएगी टीम
सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम जल्द ही पीड़िता को मणिपुर में छोड़ने जाएगी। फिलहाल महिला को शेल्टर होम में रखा गया है। पुलिस वहां की लोकल पुलिस की मदद से आरोपियों तक भी पहुंचने का प्रयास करेगी।
पीजीआई से खंगाला गया था रिकार्ड
पुलिस पीजीआई से कई रिकार्ड जब्त कर चुकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि किडनी खुद डोनेट करने के संबंध में पुलिस को दस्तावेज मिले हैं। इसके आधार पर रविवार को खुड्डालाहौरा से इबम देवी को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में गवाहों व पीड़िता के कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाए जा चुके हैं। वहीं इबम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
सामने आया है कि इबम का भी किडनी ट्रांसप्लांट कराया गया है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में यह साफ हो जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- नीलांबरी विजय जगादले, एसएसपी चंडीगढ़