फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidnapped when she was a minor, stalked even when she was an adult, when the girl protested, she put her number on the porn site

Chandigarh News: नाबालिग रहते किया था अपहरण, बालिग होने पर भी किया पीछा, युवती ने विरोध किया तो पोर्न साइट पर डाला दिया नंबर

Sun, 04 Jun 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped when she was a minor, stalked even when she was an adult, when the girl protested, she put her number on the porn site
चंडीगढ़। शहर में एक मनचले की हरकत के कारण एक युवती का जीना दुश्वार हो गया है। आरोपी लड़की का तब से पीछा कर रहा है जब वह नाबालिग थी। कुछ वर्षों में जब लड़की बालिग हो गई तब भी परेशान करता रहा। आरोपी जेल भी गया लेकिन हरकतों से बाज नहीं आया। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने हैवानियत की हदें पार दीं और युवती का नंबर पोर्न साइट पर डाल दिया। मामला सेक्टर- 31 थाने से प्रकाश में आया है। आरोपी ने पहले तो करीब पांच साल पहले नाबालिग होने के दौरान पीड़िता का अपहरण कर लिया, जिसमें वह गिरफ्तार भी हुआ। लेकिन उसके बाद भी आरोपी लड़की का पीछा कर उसे तंग करता रहा। हद तो तब हो गई जब जमानत पर होने के बावजूद आरोपी ने पीड़िता का मोबाइल नंबर पोर्न साइट पर डाल दिया। अज्ञात नंबरों से आपत्तिजनक फोन आने पर पीड़िता को इसका पता चला। इसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने पीड़िता युवती की शिकायत पर आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 22 वर्षीय युवती ने सारंगपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद बिलाल नाम के युवक के खिलाफ उसका मोबाइल नंबर पोर्न साइट पर डालने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरोपी पर पीड़िता के अपहरण का भी चल रहा केस
मामले में जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिकायतकर्ता युवती और आरोपी का पहले से एक केस कोर्ट में विचाराधीन है। इसमें मामले में फरार चल रहे आरोपी युवक के खिलाफ पीड़िता के नाबालिग होने के दौरान उसका अपहरण करने का आरोप है। सारंगपुर थाने में वर्ष 2018 में आरोपी के खिलाफ दर्ज अपहरण के मामले में आरोपी युवक जमानत पर बाहर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed