फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   khemka transfer, anil vij support khemka

खेमका के तबादले पर सीएम के सामने उतरे एक मंत्री

Fri, 03 Apr 2015 06:29 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Apr 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
khemka transfer, anil vij support khemka

हरियाणा में रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौदों को चुनावी मुद्दा बनाने वाली भाजपा भले ही इस मामले में व्हिसलब्लोअर अशोक खेमका से किनारा कर गई है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आईएएस खेमका के साथ हैं। विज खेमका के 46वें तबादले के मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बातचीत कर खेमका की परेशानी का हल निकालने में जुट गए हैं। सूत्रों की मानें तो विज सीएम खट्टर से इस बात की वकालत कर सकते हैं कि खेमका को उनके विभाग में भेज दिया जाए।

विज्ञापन


आईएएस प्रदीप कासनी पहले से ही स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे हैं। इस मामले में अनिल विज अंदरूनी तौर पर आहत हैं। हुड्डा सरकार के कार्यकाल में जब खेमका का तबादला किया गया था तो अनिल विज ने ही राज्यपाल के आवास पर धरना देकर तबादले का विरोध किया था। अब जब भाजपा सत्ता में है तो हरियाणा सरकार ने खेमका को डीजी ट्रांसपोर्ट के पद से हटाकर वापस पुरातत्व विभाग में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तबादले से पहले विज से मिले थे खेमका

khemka transfer, anil vij support khemka
अपने तबादले से पहले बुधवार शाम खेमका सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मिले थे। दोनों के बीच हुई बातचीत का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन मुलाकात के बाद खेमका के तबादले के आदेश हो गए थे। दरअसल, मुख्यमंत्री सचिवालय में शाम से ही खेमका के तबादले को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी थी।

मैं आज भी अशोक खेमका के साथ हूं। मैं मुख्यमंत्री से मिलकर खेमका के तबादले के बारे में बात करूंगा।
अनिल विज का ट्वीट

कोट--
हमारी सरकार ने खेमका को एक अच्छी पोस्टिंग दी है। यह इस तरह की पहली पोस्टिंग है और हम इस विभाग में उनकी सेवाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इससे हरियाणा को फायदा होगा।
शहनवाज हुसैन, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed