फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khelo Chandigarh Games 2026 inaugurated with grandeur, 2000 athletes to showcase their strength

Chandigarh News: खेलो चंडीगढ़ गेम्स 2026 का भव्य शुभारंभ, 2000 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Tue, 26 May 2026 03:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Khelo Chandigarh Games 2026 inaugurated with grandeur, 2000 athletes to showcase their strength
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के खेल प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित खेलो चंडीगढ़ गेम्स 2026 का शुभारंभ सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हॉल, सेक्टर-14 में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन चंडीगढ़ प्रदेश प्रभारी और गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग ने मशाल प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, युवाओं और खेल प्रेमियों का उत्साह देखने लायक रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, पंजाब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर रेनू विग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन और मेयर सौरभ जोशी भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा, खेल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रभजीत लाम्बा, शक्ति प्रकाश देवशाली, मीडिया प्रभारी रवि रावत सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, खिलाड़ी और प्रशिक्षक भी शामिल हुए।
विज्ञापन

सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम हो रहा है और भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन में सफलता का माध्यम मानने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि खेलो चंडीगढ़ गेम्स 2026 का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। साथ ही उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखते हुए स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

खेल प्रकोष्ठ के संयोजक प्रभजीत लाम्बा ने बताया कि इस खेल महोत्सव में 2000 से अधिक खिलाड़ी और विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। 25 मई से शुरू हुआ यह आयोजन 1 जून तक चलेगा, जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed