{"_id":"6ec0535d327c7ceb4831ce9a2359925f","slug":"khattar-cm-celebrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ख्ाट्टर के सीएम बनने पर करनाल में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ख्ाट्टर के सीएम बनने पर करनाल में जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
Updated Tue, 21 Oct 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल से भाजपा विधायक मनोहर लाल खट्टर को विधायक दल का नेता चुने जाने पर दिवाली से पहले ही जिले के लोगों को तोहफा मिल गया है। अब सिर्फ सीएम की शपथ लेना बाकी रह गया है। जिले में जश्न का माहौल है। आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर लोग नाचने पर लगे हैं।
शहर के कमेटी चौक, रामनगर क्षेत्र में समर्थकों के साथ जनता भी इस खुशी के माहौल में शामिल हुई। उत्तर हरियाणा की जनता ने दिल खोलकर भाजपा को समर्थन दिया जिस कारण करनाल लोकसभा की नौ में से आठ सीट भाजपा की झोली में आईं। भाजपा ने आम जनता की भावनाओं को समझते हुए करनाल से बड़ी जीत लेकर आए विधायक मनोहर लाल खट्टर को सीएम बनाने की घोषणा कर जनता का कर्ज चुकाने की राह आसान कर दी है।
खट्टर को लेकर राजनीति में पहले से ही मुख्यमंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे, जो आखिर में सच साबित हुए। उनकी बडे़ मार्जन से हुई जीत और नरेंद्र मोदी व संघ के गहन रिश्तों के चलते सीएम पद पर उनका दावा काफी मजबूत माना जा रहा था।
विज्ञापन
उस पर पूर्ण बहुमत ने उनके रास्ते की सभी रुकावटें दूर कर दीं। मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई विधायक दल की बैठक में जैसे ही उनके नाम को हरी झंडी दी गई करनाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए और ढोल की थाप पर नाचते हुए लड्डू बांटकर खुशी मनाई।