फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   khap panchayat demands pm modi to resign law minister sadanand gaura

मोदी से बोली 'खाप', इस मंत्री को बर्खास्त करो

Sun, 14 Dec 2014 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sun, 14 Dec 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
khap panchayat demands pm modi to resign law minister sadanand gaura

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कानून मंत्री सदानंद गौड़ा द्वारा खाप पंचायतों को असंवैधानिक बताने पर खाप प्रतिनिधि उखड़ गए है। खाप प्रतिनिधियों ने कानून मंत्री से लोकसभा में दिए गए बयान को वापस लेकर माफी की मांग की है। माफी नहीं मांगने की सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कानून मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। खाप प्रतिनिधियों ने चेताया कि अगर माफी नहीं मांगी तो इसके विरोध में उत्तर भारत की खापों की बैठक बुलाकर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि खापों के खिलाफ मल्टीनेशनल कंपनियों की सह पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। मल्टीनेशनल कंपनियां खापों को दूर करके देश की संस्कृति व सभ्यता को तोड़ना चाहती है।  यह बात जींद की जाट धर्मशाला में आयोजित खाप प्रतिनिधियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही गई।
विज्ञापन


बराह खाप के प्रधान कुलदीप ढांडा ने कहा कि कानून मंत्री सदानंद गौड़ा को भारतीय संस्कृति व सभ्यता का ज्ञान नहीं है, जिस कारण वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। सदानंद गौड़ा को जब देश की संस्कृति व सभ्यता का ज्ञान ही नहीं है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के संविधान की धारा 29(1) में स्पष्ट लिखा है कि किसी भी क्षेत्र के लोगों को अपने संस्कृति व सभ्यता को बचाना उनका मौलिक अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाप पंचायतें अपने मौलिक अधिकार के लिए लड़ रही हैं और हिंदू विवाह कानून 1955 में सपिंडा (वंश, कुल) शब्द के साथ समगोत्र व सम गांव को जोड़ने का आग्रह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खाप पंचायतों को लेकर भाजपा के अंदर ही विरोधाभास दिखाई दे रहा है। जींद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाप सरदारों को नमन करके सही ठहराया था और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी खापों की कार्यशैली को सही ठहरा चुके हैं। जबकि दूसरी तरफ कानून मंत्री सदानंद गौड़ा खापों को असंवैधानिक बताकर खापों का अपमान कर रहे है। जो किसी भी सूरत में सहन नहीं होगा।

गौड़ा पूरे देश का नहीं क्षेत्र विशेष के मंत्री

khap panchayat demands pm modi to resign law minister sadanand gaura

ढुल खाप के प्रधान इंद्र सिंह ढुल ने कहा कि कानून मंत्री सदानंद गौड़ा के बयान से प्रतीत होता है कि वह पूरे भारत के कानून मंत्री नहीं, बल्कि क्षेत्र विशेष के मंत्री हैं। जिसे व्यक्ति को देश की संस्कृति का ज्ञान नहीं है उसे कानून मंत्री बनाना गलत है।

खाप पंचायतों ने पर न तो मुगल और न ही अंग्रेज प्रतिबंध लगा पाए थे, लेकिन कानून मंत्री को संस्कृति व सभ्यता का ज्ञान नहीं होने के चलते खापों पर प्रतिबंध लगाने की बात कह रहे हैं। खाप संविधान का पूरा मान सम्मान करते है और संविधान के खिलाफ  कोई कदम नहीं उठाते हैं।

सदानंद गौड़ा को पहले देश की संस्कृति का ज्ञान लेना चाहिए और उसके बाद कानून मंत्री की शपथ लेनी चाहिए। इस अवसर पर कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला, बेहतरा खाप के प्रधा केके मिश्रा, राठी खाप के प्रधान डॉ. रणबीर राठी, सतरोल खाप के प्रधान सूबेदार इंद्र सिंह मोर, दलेल सिंह खटकड़, होशियार सिंह दलाल, दयानंद बूरा, सुरेश कौथ, राजेंद्र चहल, दलीप सिंह चहल, दरिया सिंह सैनी मौजूद थे।

अखिल भारतीय जाट सभा ने जताया विरोध

khap panchayat demands pm modi to resign law minister sadanand gaura

अखिल भारतीय जाट सभा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश मान ने कानून द्वारा खापों को असंवैधानिक बताने पर विरोध जताया है।

ओमप्रकाश मान ने कहा कि खाप पंचायतों ने हमेशा समाज को जोड़ने का प्रयास किया है। कानून मंत्री को खापों का इतिहास के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण इस तरह के बयान दिया है।

खाप पंचायतें सदियों से देश की संस्कृति व सभ्यता को बचाने के लिए कुर्बानियां दी है। अगर इन सभी की जानकारी होने के बावजूद भी कानून मत्री सदानंद गौड़ा इस तरह के बयान देते है तो उन्हें कानून मंत्री जैसे पद पर रहने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed