फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khalsa Sajna Day .. Thousands of devotees prayed in Gurughar to pray for the elimination of Corona

खालसा साजना दिवस.. गुरुघर में हजारों ने टेका माथा, कोरोना की खात्मे के लिए की अरदास

Wed, 14 Apr 2021 02:10 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Khalsa Sajna Day .. Thousands of devotees prayed in Gurughar to pray for the elimination of Corona
चंडीगढ़। खालसा साजना दिवस और बैसाखी पर मंगलवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में हजारों लोगों ने माथा टेका और लंगर छका। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों ने कोविड दिशानिर्देशों का पालन किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। इस दौरान कीर्तन सुनकर संगत निहाल हुई। गुरुघर में दरबार साहिब से हजूरी रागी ने कीर्तन किया। इस मौके पर गुरुघरों में अटूट लंगर का आयोजन हुआ। गुरुद्वारा साहिब में भीड़ न हो, इसके लिए लंगर की व्यवस्था जल्द की गई। सेक्टर-7 के गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान रछपाल सिंह ने बताया कि लंगर की व्यवस्था बाहर की गई थी। संगत को धूप से बचाने के लिए टेंट लगाया गया। बड़ी संख्या में संगत ने दूरी बनाकर लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन

सेक्टर-8 के गुरुद्वारा में भी बड़ी संख्या में संगत माथा टेकने पहुुंची। संगत ने गुरुघर में लंगर भी छका। सेक्टर-19 के गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि संगत के लिए सफेद चना, दाल, खीर और प्रसादा बना था। उन्होंने बताया कि दरबार साहिब से हजूरी रागी ने कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब सेक्टर-34 के महासचिव तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि खालसा साजना दिवस पर दरबार साहिब से हजूरी रागी ने कीर्तन किया। इस मौके पर अटूट लंगर लगाया गया था। दरबार हॉल में सामाजिक दूरी के लिए तौलिया रखे गए थे ताकि सामाजिक दूरी बरकरार रहे।

सेक्टर-22 के गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गुरजोत सिंह साहनी ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। कोविड के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान अटूट लंगर चला। वहीं रामदरबार, हल्लोमाजरा, बहलाना, खुड्डा अलीशेर, डड्डूमाजरा, गुरुद्वारा सेक्टर-38 शाहपुर, सेक्टर-37, 41, 42, 44 सहित सभी गुरुद्वारों में खालसा साजना दिवस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed