{"_id":"5907179a4f1c1ba6688b4569","slug":"khalistani-elements-in-canada-publicly-threaten-punjab-cm-captain-amarinder-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खालिस्तानियों की CM कैप्टन को धमकी, बेअंत सिंह का हश्र भूल गए हैं क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालिस्तानियों की CM कैप्टन को धमकी, बेअंत सिंह का हश्र भूल गए हैं क्या
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
भारत दौरे पर कनाडा के रक्षामंत्री सज्जन सिंह से सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुलाकात नहीं की, जिससे गुस्साए खालिस्तानियों ने उन्हें धमकी दी है। सोशल मीडिया पर धमकी भरा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हश्र को न भूलें। कनाडा के सरी में बैसाखी उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह वीडियो बनाया गया था।
पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन में संगत को संबोधित करते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी ने बेअंत सिंह को मुख्यमंत्री बनाया था जिसकी बाद में बोटी-बोटी इकट्ठी करके अंतिम संस्कार करना पड़ा था। बेअंत सिंह का पोता सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी सिखों को आतंकी कहता है, बिट्टू शायद अपने दादा का हश्र भूल गए हैं।

Trending Videos
रक्षा मंत्री को आतंकवादी कहकर सिख समुदाय का सिर शर्म से नीचा किया
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
खालिस्तानियों ने कैप्टन को धमकी देते हुए कहा कि उन्होंने कनाडा के रक्षा मंत्री को आतंकवादी कहकर सिख समुदाय का सिर शर्म से नीचा किया है। ऐसा ही कैप्टन की पत्नी परनीत कौर जब विदेश मंत्री थी तो उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री से कहा था कि कनाडा में रहने वाले सिख आतंकी हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री को जवाब दिया कि उनके देश में सिख रहते हैं न कि आतंकवादी।
बैसाखी नगर कीर्तन के अवसर पर लगाए गए अपने मंच पर खालिस्तानियों ने कहा कि पंजाब की माताओं ने अभी तक दिलाबर सिंह जैसे सूरमे पैदा करने बंद नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा आने पर अमरिंदर सिंह या उनके किसी भी पारिवारिक सदस्य का ऐसा स्वागत किया जाएगा कि उनकी पुश्ते याद रखेंगी। उन्होंने कैप्टन को ललकारते हुए कहा कि यह कनाडा का सरी है, उनका पटियाला नहीं। एक बार आकर दिखाएं फिर हम बताएंगे कि स्वागत किस तरीके से होता है।