{"_id":"592659ab4f1c1b30458b45a6","slug":"khalistani-canadians-threats-video-against-punjab-cm-captain-amarinder-singh-and-mp-ravneet-bittu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: सीएम कैप्टन और सांसद रवनीत बिट्टू को खालिस्तानियों की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Viral Video: सीएम कैप्टन और सांसद रवनीत बिट्टू को खालिस्तानियों की धमकी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 May 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सांसद रवनीत बिट्टू को जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह एक बार फिर खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर आ गए हैं। वीडियो में कहा गया है कि रवनीत बिट्टू कहते हैं कि हरजीत सिंह सज्जन होते तो खालिस्तान की नींव पड़ चुकी होती।
हम कहना चाहते हैं कि अगर हरजीत सिंह सज्जन होते तो न तो 1984 का दंगा होता और न ही दरबार साहिब पर हमला होता। एक वीडियो में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और लुधियाना से कांग्रेस के सांसद उनके पोते रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी होती नजर आ रही है। दूसरे वीडियो में कैप्टन अमरिंदर और बिट्टू को भविष्य में कभी कनाडा नहीं आने के लिए चेतावनी दी जा रही है।
इस वीडियो में आतंकी जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। पोस्टर में कनाडा भी लिखा देखा जा सकता है। वीडियो देखने के बाद राज्य की पुलिस छानबीन कर रही है। हरकत में आए डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने बताया है कि वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विदेश मंत्रालय में यह मामला उठाए जाए
कैप्टन अमरिंदर सिंह
वहीं कांग्रेसी सांसद बिट्टू ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और सलाह दी है कि विदेश मंत्रालय में यह मामला उठाए जाए। भारतीय उच्चायोग ने इस मामले को कनाडा सरकार के सामने भी रखा है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों पंजाब आए कनाडा के रक्षा मंत्री से कैप्टन अमरिंदर सिंह यह कह कर मुलाकात नहीं की थी कि वह खालिस्तानी समर्थक हैं, जिससे गुस्सा कर ही खालिस्तानियों ने उन्हें धमकी दी है। वीडियो में कहा गया है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हश्र को न भूलें। कनाडा के सरी में बैसाखी उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह वीडियो बनाया गया था।
पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन में संगत को संबोधित करते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी ने बेअंत सिंह को मुख्यमंत्री बनाया था जिसकी बाद में बोटी-बोटी इकट्ठी करके अंतिम संस्कार करना पड़ा था। बेअंत सिंह का पोता सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भी सिखों को आतंकी कहता है, बिट्टू शायद अपने दादा का हश्र भूल गए हैं।

बैसाखी नगर कीर्तन के मौके पर बनाए गए वीडियो
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
खालिस्तानियों ने कैप्टन को धमकी देते हुए कहा कि उन्होंने कनाडा के रक्षा मंत्री को आतंकवादी कहकर सिख समुदाय का सिर शर्म से नीचा किया है। ऐसा ही कैप्टन की पत्नी परनीत कौर जब विदेश मंत्री थी तो उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री से कहा था कि कनाडा में रहने वाले सिख आतंकी हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री को जवाब दिया कि उनके देश में सिख रहते हैं न कि आतंकवादी।
बैसाखी नगर कीर्तन के अवसर पर लगाए गए अपने मंच पर खालिस्तानियों ने कहा कि पंजाब की माताओं ने अभी तक दिलाबर सिंह जैसे सूरमे पैदा करने बंद नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि कनाडा आने पर अमरिंदर सिंह या उनके किसी भी पारिवारिक सदस्य का ऐसा स्वागत किया जाएगा कि उनकी पुश्ते याद रखेंगी।
उन्होंने कैप्टन को ललकारते हुए कहा कि यह कनाडा का सरी है, उनका पटियाला नहीं। एक बार आकर दिखाएं फिर हम बताएंगे कि स्वागत किस तरीके से होता है।