फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khalid-Sidhu group Puta safest election Gymnasium Hall capacity two thousand

खालिद-सिद्धू ग्रुप ने कहा- पुटा चुनाव के लिए सबसे सुरक्षित है जिम्नेजियम हाल, दो हजार से अधिक है क्षमता

Sat, 03 Oct 2020 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Khalid-Sidhu group Puta safest election Gymnasium Hall capacity  two thousand
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के चुनाव के लिए सबसे सुरक्षित स्थान जिम्नेजियम हाल है। यहां आसानी से दो हजार से अधिक शिक्षक आ-जा सकते हैं। ऐसे में इसी स्थान पर चुनाव करवाए जाएं। यह बात डीसी को भी भेजे पत्र में खालिद-सिद्धू ग्रुप ने लिखी है और चुनाव अधिकारी व पुटा सचिव को भी।
विज्ञापन

कहा है कि वर्तमान चुनाव स्थल पास-पास हैं। इससे कोरोना का संक्रमण होने का खतरा है। ऐसे में चुनाव स्थल बदला जाए। चुनाव स्थल के लिए इंग्लिश व इवनिंग ऑडिटोरियम का चयन किया गया है। ये दोनों पास-पास हैं। इनके प्रवेश द्वार भी एक-एक ही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए खालिद-सिद्धू ग्रुप ने आवाज उठाई है कि स्थल का चयन किया जाए। इसके अलावा यह भी कहा है कि चुनाव के पहले दिन लगभग 500 वोट डाले जाएंगे और दूसरे दिन 122 वोट। ऐसे में एक ही दिन चुनाव करवाए जा सकते हैं। इसके लिए जिम्नेजियम हाल का प्रयोग किया जाए। एक ही दिन में चुनाव भी हो जाएंगे और मतगणना भी। दूसरे दिन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह भी कहा है कि कोरोना से पीड़ित शिक्षकों को मताधिकार का प्रयोग करने दिया जाए। इसके लिए रास्ते निकालें। ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाएं या कुछ और, लेकिन उनको मत देने से वंचित न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed