चंद्रग्रहण आज, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खग्रास चंद्रग्रहण बुधवार दोपहर बाद दो बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा और शाम छह बजकर चार मिनट पर खत्म होगा। चंद्र्रग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।
यह कहना है देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी लाल बहादुर दुबे का। उनका कहना है कि सूतक सूर्योदय के साथ ही शुरू हो जाएगा। चंडीगढ़ में चंद्रोदय शाम पांच बजकर 58 मिनट पर है। जबकि, चंद्रग्रहण खत्म होगा शाम छह बजकर चार मिनट पर।
मंदिर के कपाट बंद रहेंगे
सेक्टर-30 के शिव शक्ति मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री के अनुसार, सुबह सूर्योदय से पहले ही ग्रहण का सूतक लग जाएगा। इस दौरान मंदिर में मूर्ति दर्शन और मूर्ति स्पर्श को निषेध माना गया है।
उन्होंने कहा कि मंदिर में सुबह साढ़े चार बजे ही आरती होगी और शाम को ग्रहण समाप्त होने के बाद भागवान की आरती होगी। ग्रहण के दौरान भोजन की मनाही होती है। गर्भवती स्त्रियों को चाकू से किसी भी चीज को काटने की मनाही है। पके भोजन में कुशा डालने का विधान है।
किस राशि वाले क्या दान करें
राशि--------वस्तु
मेष---------लाल
बृष--------सफेद
मिथुन-------हरा
कर्क-------सफेद
सिंह-------लाल
कन्या-------हरा
तुला-------सफेद
वृश्चिक-----लाल
धनु--------पीला
मकर-------काला
कुंभ--------काला
मीन--------पीला