फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Khadoor Sahib MP Amritpal Singh taken oath taken back to Dibrugarh jail

Amritpal Singh: पंजाबी में ली सांसद पद की शपथ, 50 मिनट परिवार से मुलाकात के बाद वापस डिब्रूगढ़ जेल गए अमृतपाल

Sat, 06 Jul 2024 10:21 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 10:21 AM IST
सार

नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत अमृतपाल करीब सवा साल से डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल ने जेल से ही लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत गए। पहली बार वह पैरोल पर सिर्फ शपथ लेने के लिए ही बाहर आए थे।

विज्ञापन
Khadoor Sahib MP Amritpal Singh taken oath taken back to Dibrugarh jail
सांसद अमृतपाल सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

खडूर साहिब के सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने बतौर सांसद शपथ ले ली है। शुक्रवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की मौजूदगी में उनके चैंबर में अमृतपाल ने पंजाबी में शपथ ली। इसके बाद उन्हें परिवार से मिलवाया और उसके बाद वापस डिब्रूगढ़ जेल ले जाया गया। 
विज्ञापन


खडूर साहिब से सांसद बने अमृतपाल को शपथ दिलाने के लिए उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा में दिल्ली पहुंचाया गया था। सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में दिल्ली में उनके ठहरने का इंतजाम था। दोपहर करीब 12.30 बजे दिल्ली और पंजाब पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी सुरक्षा के बीच अमृतपाल को संसद भवन लाया गया। जहां अमृतपाल ने स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में शपथ ली। 
विज्ञापन


शपथ के बाद पिता, चाचा और भाई से अमृतपाल की मुलाकात कराई गई। परिवार की ओर से 8 लोगों से मुलाकात करने का पत्र दिया था, लेकिन सुरक्षा टीमों ने केवल तीन लोगों को ही मिलने की अनुमति दी। यह मुलाकात करीब 50 मिनट की रही। इसके बाद दोपहर दो बजे के करीब सुरक्षा टीमें अमृतपाल को दोबारा डिब्रूगढ़ जेल के लिए लेकर रवाना हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और समर्थकों ने मनाई खुशी
वारिस पंजाब दे प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के शपथ लेने पर परिवार और समर्थकों ने खुशी जताई। खडूर साहिब में अमृतपाल के समर्थकों ने मिठाई बांटी। शपथ के बाद सांसद अमृतपाल की मां बलविंदर कौर ने कहा कि मैं खडूर साहिब की जनता को इसके लिए बधाई देती हूं। पिता तरसेम सिंह ने कहा कि कई समर्थक मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन उन्हें नहीं मिलने दिया गया। चार दिन की पैरोल होने के बावजूद शाम को उनके बेटे को डिब्रूगढ़ जेल के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed