{"_id":"bcd9f1f62d02df76e101fb9a6bf01113","slug":"khadoor-sahib-bypoll-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खडूर साहिब उपचुनाव में 58 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खडूर साहिब उपचुनाव में 58 फीसदी मतदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरनतारन जिले में खडूर साहिब विधानसभा हलके के उपचुनाव के लिए शनिवार को 58 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
विज्ञापन
सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान पहले धीमा रहा और 9.30 बजे तक केवल पांच फीसदी वोटरों ने ही वोट डाले। हालांकि बाद में इसमें तेजी आई और केंद्रों पर लाइनें लग गईं। हलके में 1,87,184 वोटर हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर करीब 2100 सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
इनमें पुलिस के 1500 कर्मचारी और अर्धसैनिक बलों की छह कंपनियां शामिल थीं। खडूर साहिब के कुल 132 पोलिंग स्टेशन में से 31 को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। 16 फरवरी को नतीजों का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
सिक्की के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक रमनजीत सिंह सिक्की ने इस्तीफा दे दिया था। इससे यह सीट खाली हो गई थी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उपचुनाव से दूर हैं।
मैदान में सात उम्मीदवार हैं जिनमें शिअद उम्मीदवार रविंदर ब्रह्मपुरा प्रमुख हैं। आप के बागी डॉ. सुमेल सिद्धू और कांग्रेस के बागी भूपिंदर सिंह बिट्टू समेत छह आजाद उम्मीदवार मैदान में हैं।
-----------------------------
अकाली दल ने झोंकी पूरी ताकत
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उपचुनाव से हटने के बाद भी अकाली दल ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। पार्टी अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने भी हलके में कई सभाएं की थीं।