{"_id":"67b24d6e0f886a1e1b08a9de","slug":"kerala-man-arrested-for-possessing-illegal-wildlife-contraband-chandigarh-news-c-71-1-mli1005-125660-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अवैध वन्यजीव प्रतिबंधित पदार्थ रखने के आरोप में केरल का व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अवैध वन्यजीव प्रतिबंधित पदार्थ रखने के आरोप में केरल का व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। सिटी खरड़ पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध वन्यजीव प्रतिबंधित पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सुबीन मोहम्मद केरल का रहने वाला है। उसके खिलाफ डॉ. साहिल जग्गी पशु चिकित्सक खरड़ के बयान पर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पेशे से पशु चिकित्सक डॉ. साहिल जग्गी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसे गुप्त सूचना मिली थी कि केरल से सुबीन मोहम्मद नाम के व्यक्ति के पास अवैध वन्यजीव प्रतिबंधित पदार्थ वोमिलर एम्बरग्रीस मिले (व्हेल मछली से निकलने वाला पदार्थ) है। वह एनिमल गेम कंट्रोल का पूर्व सदस्य भी है और उसका निली आयोग नाम से एनजीओ है जो एनसीटी सरकारी दिल्ली से पंजीकृत है। पुलिस ने जब जांच की तो सुबीन मोहम्मद से प्रतिबंधित वन्यजीव पदार्थ मिले, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उसे केरल से खरड़ बेचने आया था। उससे पकड़े गए पदार्थ की कीमत 1 करोड़ से अधिक है।
वोमिलर एम्बरग्रीस (जिस पर सरकार ने पाबंदी लगाई हुई है) का उपयोग कई चीजों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। एम्बरग्रीस इत्र उद्योग में एक अत्यधिक मूल्यवान घटक है क्योंकि यह सुगंध को बढ़ाता है और उन्हें लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। इसी तरह दवा में भी इसका उपयोग होता है। एम्बरग्रीस का उपयोग पूर्वी दवाओं में सिरदर्द, जुकाम और मिर्गी सहित कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। सुगंधित धूप के लिए भी इसे इस्तेमाल करते है। प्रारंभिक अरब सभ्यताओं ने एम्बरग्रीस का उपयोग धूप के रूप में किया जाता है।