फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kejriwal victory song upload youtube, singer injured

‘केजरीवाल’ की जीत पर गीत गाने की मिली सजा

Sun, 22 Feb 2015 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)।
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)। Updated Sun, 22 Feb 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
kejriwal victory song upload youtube, singer injured

आम आदमी पार्टी की दिल्ली में हुई शानदार जीत पर आधारित गीत गाकर उसे यू ट्यूब पर अपलोड करना गायक को महंगा पड़ गया। कुछ लोगों ने मुंडी खरड़ निवासी एक गायक को उसी के फ्लैट में घुसकर बुरी तरह पीटा। पिस्तौल की नोक पर गायक को पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल खरड़ में उपचाराधीन अनरीक जोगी के बताया कि उसने लगभग एक सप्ताह पहले अपने दोस्त पटियाला निवासी गुरदीप सिंह का लिखा हुआ गाना गाया था। यह गाना दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हुई शानदार जीत की खुशी में गाया गया था। इस गाने की कुछ पंक्तियां पंजाब पर आधारित थीं।
विज्ञापन


गाने में उसने गाया था कि अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी आएगी और भ्रष्टाचार का खात्मा करेगी। उसने बताया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे वह अपने फ्लैट में अकेला पाठ कर रहा था। इसी दौरान घर की डोर बैल बजने पर उसने दरवाजा खोला। दरवाजे पर तीन नकाबपोश युवक खडे़ थे। तीनों युवक उसे घर के अंदर धकलते हुए जबरन दाखिल हो गए। आरोपियों ने उस पर देसी पिस्तौल तान दी। इसके बाद उनमें से एक जिसका नाम लवली था, उसने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने किसी नुकीली वस्तु से उस पर वार किया। तीनों ने उसे बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। उन्होंने कहा कि गाने को यू ट्यूब से हटा दें अन्यथा मार देंगे। इसके बाद आरोपी उसका मुंह बांधकर घर में ही लॉक कर फरार हो गए। उसने जैसे-तैसे अपना मुंह खोला व अपने दोस्त को फोन किया। बड़ी मुश्किल से दरवाजा खोला गया।

इसके बाद वह मोहाली अस्पताल पहुंचा। मामला खरड़ का होने के कारण उसे खरड़ रेफर कर दिया गया। उसने बताया कि इससे पहले इस गाने के लेखक को भी धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

‘jatt v/s mele’ के नाम से सर्च हो रहा है गाना

kejriwal victory song upload youtube, singer injured

जिस गाने के लिए अनरीक को पीटा गया है। उस गाने के बोल की शुरुआत कुछ इस प्रकार हैं ‘जट्ट जित्थे खड़ जांदे, उत्थे लग जांदे ने मेले। इसके अंतिम पहरे के बोल इस तरह है, हुण नेता ही बदलांगे पंजाब विच केजरीवाल ही ल्याणा।

हुण नेता ही बदलांगे मान ते जस्सी नूं ही ल्याणा। इस गाने को यू ट्यूब पर ‘jatt v/s mele’ के नाम पर खूब सर्च किया जा रहा है। इस गाने को गुरदीप सिंह ने यू ट्यूब पर अपलोड किया था। इसके बाद लगभग 55 हजार लोगों इस गाने को देखा और सुना।

गीत सुनने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed