{"_id":"6564e63609e9bb1bf906d564","slug":"kejriwal-said-manohar-lal-should-make-provision-of-free-education-for-all-chandigarh-news-c-16-pkl1010-293313-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबके लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान करें मनोहर लाल : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबके लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान करें मनोहर लाल : केजरीवाल
विज्ञापन
आप प्रदेश अध्यक्ष गुप्ता बोले-हार के डर की वजह से हरियाणा के मुख्यमंत्री कर रहे चुनावी घोषणाएं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के एक लाख 80 हजार तक वार्षिक आय वाले परिवार की बेटियों को मुफ्त शिक्षा देने की घोषणा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा तो सबको मुफ्त मिलनी चाहिए। इस देश में पैदा होने लगे हर बच्चे को अच्छी और मुफ्त शिक्षा का अधिकार है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी और केजरीवाल की लोकप्रियता से डर गए हैं। दिल्ली में हुई शिक्षा क्रांति को देखते हुए हरियाणा के लोग भी दिल्ली जैसे स्कूलों और मुफ्त शिक्षा की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल नौ साल में हरियाणा में शिक्षा के लिए कुछ भी नहीं कर सके, इसलिए आनन-फानन में शिक्षा को लेकर चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। आज जब उन्हें चुनाव में हार दिख रही है तो उन्हें शिक्षा की याद आ रही है। प्रदेश के 131 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा नहीं है। 236 स्कूलों में बिजली कनेक्शन ही नहीं है। 538 स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय नहीं है। विद्यार्थियों के लिए 8240 क्लासरूम की जरूरत है और 30,000 से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं।
वहीं, पार्टी के वरिष्ठ उपप्रधान अनुराग ढांडा ने कहा कि गरीबों के बच्चे कैसे आगे बढें? उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को 25 और भाजपा को 9 साल दिए। इन दोनों पार्टियों ने बच्चों की शिक्षा को कभी जरूरी नहीं समझा।