फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kejriwal's message put on toilets without permission, DC removed

बिना अनुमति शौचालयों पर लगा दिया केजरीवाल का संदेश, डीसी ने हटवाया

Thu, 25 Nov 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal's message put on toilets without permission, DC removed
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को शहर के सार्वजनिक शौचालयों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो के साथ 20 हजार लीटर नि:शुल्क पानी का संदेश देते हुए विज्ञापन लगवा दिया। इसकी सूचना डीसी विनय प्रताप सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने तत्काल टीम को सेक्टर-7 और सेक्टर-22 के सार्वजनिक शौचालयों पर भेजकर जांच करवाई। पता चला कि विज्ञापन की अनुमति नहीं ली गई है। उसके बाद टीम ने तत्काल आप के विज्ञापन को हटा दिया।
विज्ञापन

निगम ने सार्वजनिक शौचालयों पर विज्ञापन का ठेका निजी हाथों में दे दिया है। कंपनी कुछ दिनों में विज्ञापन बदलती है। नगर निगम चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने कंपनी से संपर्क कर विज्ञापन का ठेका दे दिया। साथ ही इसकी अनुमति के लिए भी चुनाव आयोग के दफ्तर में आवेदन दे दिया। एजेंसी ने भी बिना अनुमति मिले ही विज्ञापन लगा दिए। यह देख अन्य पार्टियां सक्रिय हो गईं और इसकी सूचना आयोग से कर दी।
विज्ञापन

आज आएंगे मनीष सिसौदिया
आप के पक्ष में माहौल बनाने केलिए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया वीरवार को चंडीगढ़ आ रहे हैं। यहां वह लोगों से बातचीत करेंगे, साथ ही आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल को भी लोगों के सामने रखेंगे। उनके ही स्वागत के लिए शहर के सार्वजनिक शौचालयों पर विज्ञापन लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट--
सार्वजनिक शौचालयों पर बिना अनुमति विज्ञापन लगाए गए थे, जिन्हें हटवा दिया गया है। अनुमति लिए बिना किसी भी जगह चुनावी विज्ञापन नहीं लगाया जा सकता है।
-विनय प्रताप सिंह, डीसी
निगम के साथ हुए अनुबंध में सार्वजनिक शौचालयों पर कुछ प्रतिबंधित चीजों को छोड़कर अन्य विज्ञापन लगाए जा सकते हैं, लेकिन चुनाव आचार संहिता का पालन करना होगा।

-आनिंदिता मित्रा, आयुक्त, नगर निगम
हमने एजेंसी को ठेका दिया था। यह विज्ञापन वीरवार को लगाए जाने थे। विज्ञापन के लिए चुनाव आयोग में भी आवेदन भी दे दिया था। इससे पहले ही एजेंसी ने विज्ञापन लगा दिए।
-प्रेम गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष, आप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed