फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kejriwal on targets at twitter, Yadav took a dig

जब पंजाब में छाया 'उड़ता केजरीवाल', योगेंद्र यादव ने भी ली चुटकी

Tue, 10 Jan 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
 Kejriwal on targets at twitter, Yadav took a dig
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोहाली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि आप मानकर चलो कि पंजाब के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल बनने वाले हैं। ये समझकर वोट दो कि आप केजरीवाल को वोट दे रहे हो। 

विज्ञापन


इसके बाद तो केजरीवाल ट्विटरियों के निशाने पर आ गए। उसके बाद तो एक से बढ़कर एक फनी ट्वीट निकले। ट्विटर पर उड़ता केजरीवाल ट्रेंड करने लगा। 

एलीट ब्लाक्ड बाबा ने ट्वीट किया कि कोई ना भगवंत मान उथे आ कर ऐना ऐना पेग मरांगे। साइको केजरीवाल ने ट्वीट किया कि ये जिस तरह केजरीवाल एक स्टेट से दूसरे स्टेट चुनाव लड़ रहे हैं, इसे देखकर लग रहा है कि कहीं वो पाकिस्तान भी न चला जाए चुनाव लड़ने।

विज्ञापन

'अरविंद केजरीवाल की घृणित महत्वाकांक्षी बाहर आ गई'

 Kejriwal on targets at twitter, Yadav took a dig
केजरीवाल और कैप्टन

अमोल दत्ताचार्या की ओर से ट्वीट किया गया कि सुबह का नाश्ता दिल्ली में और शाम का खाना पंजाब में। पंजाब की सत्ताधारी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने भी चटखारे लिए। 

पार्टी के अधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया गया कि कितने स्मार्ट है अरविंद केजरीवाल। भगवंत मान को जलालाबाद से चुनाव लड़वा रहे, जो पक्का चुनाव हारेंगे और अपने आपको सीएम कैंडिडेट घोषित कर रहे हैं। 

अरविंद केजरीवाल के पुराने साथी रहे योगेंद्र यादव ने कहा कि अच्छी बात! ईमानदारी से सार्वजनिक घोषणा करें। जीते तो पंजाब में रहें, और हारे तो भी पंजाब में रहें। 
दिल्ली स्टेपनी नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि आखिर अरविंद केजरीवाल की घृणित महत्वाकांक्षी बाहर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed