{"_id":"6ae8eddd693ce8e4a30eddc3","slug":"kb-academy-and-tida-sports-win-titles-in-roller-hockey-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1165853-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रोलर हॉकी में केबी अकादमी और टीडा स्पोर्ट्स ने जीते खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रोलर हॉकी में केबी अकादमी और टीडा स्पोर्ट्स ने जीते खिताब
विज्ञापन
48वीं चंडीगढ़ स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का समापन, वर्ल्ड स्केट गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले स्केटर्स सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। 48वीं चंडीगढ़ स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के रोलर हॉकी मुकाबलों में केबी अकादमी और टीडा स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। केबी अकादमी ने सब-जूनियर गर्ल्स और जूनियर बॉयज वर्ग में खिताब अपने नाम किए, जबकि टीडा स्पोर्ट्स ने बॉयज वर्ग में चैंपियन बना।
सब-जूनियर गर्ल्स वर्ग में केबी अकादमी ने स्वर्ण पदक जीता। केबी क्लब को रजत और सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक को कांस्य पदक मिला। टाइनी टॉट बॉयज में टीडा स्पोर्ट्स पहले, केबी क्लब दूसरे और सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर बॉयज वर्ग में भी केबी अकादमी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। केबी क्लब को रजत और सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक को कांस्य पदक मिला।
चंडीगढ़ रोलर स्केटिंग एसोसिएशन (सीआरएसए) की ओर से आयोजित चार दिवसीय चैंपियनशिप का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि यूटी प्रशासक की स्पोर्ट्स स्टैंडिंग कमेटी के चेयरपर्सन संजय टंडन ने पराग्वे में आयोजित वर्ल्ड स्केट गेम्स-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले चंडीगढ़ के स्केटर्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन
समारोह में सीआरएसए अध्यक्ष अरुण वालिया, महासचिव हरप्रीत सिंह, संयुक्त सचिव सनन महाजन और रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष तुलसी राम अग्रवाल भी मौजूद रहे।