फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kashmiri students assaulted in haryana, jammu cm mehbooba mufti tweeted

हरियाणा: दो कश्मीरी छात्रों की पिटाई पर सीएम महबूबा के ट्वीट के बाद DGP बोले...

Sat, 03 Feb 2018 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़(हरियाणा) Updated Sat, 03 Feb 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
kashmiri students assaulted in haryana, jammu cm mehbooba mufti tweeted
दो कश्मीरी छात्रों की पिटाई
हरियाणा में दो कश्मीरी छात्रों की पिटाई पर जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के ट्वीट के बाद डीजीपी संधू ने अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि पूरा मामला दो छात्र गुटों के बीच मारपीट का है। आपसी रंजिश का है। इसमें कुछ कश्मीरी छात्रों के घायल होने की सूचना आई है। मामले की जांच कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों तरफ से केस दर्ज हुआ है। जम्मू के छात्रों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ में कश्मीरी छात्र आफताब और उसके साथी सहित एक ही समुदाय के छह युवकों को बाइक सवार 10-12 युवकों ने अलग-अलग जगहों पर हमला करके घायल कर दिया। जब घायल युवक थाने पहुंचे तो उनकी नहीं सुनी गई। इसके बाद कश्मीरी छात्र ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को ट्वीट करके मामले की जानकारी दी। इसके बाद मुफ्ती ने री-ट्वीट किया तो पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और देर रात मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आफताब ने पुलिस को बताया कि वह और अमजद अली केंद्रीय विश्वविद्यालय में एमए ज्योग्राफी के छात्र हैं। वह मस्जिद में शुक्रवार को अपने साथी अमजद अली के साथ नमाज पढ़ने आया था। जब वे लौट रहे थे तो बाइक सवार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। इससे पहले इन्हीं बाइक सवारों ने आदर्श रामलीला मैदान के पास दो युवकों के साथ मारपीट की।फिर मसानी चौक और राव दान सिंह की कोठी तथा रेलवे रोड पर लोहे के कारखाने के बाहर युवकों को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें मोहम्मद सादिक, अब्दुल रहमान, मोहम्मद शारिक और इंतजार शामिल हैं। सभी को चोटें आई हैं। वहीं, पांच घायलों को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बता दें कि कुछ इसी तरह बीते 22 दिसंबर और 12 जनवरी को भी छह युवकों पर हमला किया था। करीब डेढ़ माह में तीन बार ऐसे हमले हुए हैं लेकिन पुलिस आज तक हमलावरों की शिनाख्त नहीं कर पाई है।

सीएम मुफ्ती के ट्वीट के बाद जागी हरियाणा पुलिस

kashmiri students assaulted in haryana, jammu cm mehbooba mufti tweeted
महबूबा मुफ्ती का ट्वीट
हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले दो कश्मीरी छात्रों ने अपने साथ मारपीट की शिकायत पुलिस से की तो उसने कार्रवाई नहीं की। इस पर एक छात्र ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई। इसके बाद महबूबा ने ट्वीटर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को तत्काल कार्रवाई करने का संदेश भेजा।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा है कि महेंद्रगढ़ में कश्मीरी छात्र पर हुए हमले से स्तब्ध हूं। संबंधित अधिकारी इस पर तत्काल कार्रवाई करें। सीएम को सक्रिय देख जम्मू-कश्मीर के पुलिस मुखिया भी हरकत में आए और उन्होंने हरियाणा के डीजीपी से संपर्क किया।

पूरा मामला दो छात्र गुटों के बीच मारपीट का है। इसमें कुछ कश्मीरी छात्रों के घायल होने की सूचना आई है। मामले की जांच कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों तरफ से केस दर्ज हुआ है। जम्मू के छात्रों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
- बीएस संधू, डीजीपी हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed