{"_id":"5910c7144f1c1b9e088520e2","slug":"kashmiri-patient-denied-treatment-at-pgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूरोसर्जरी के डॉक्टर बोले, कश्मीरी महिला को इलाज के लिए नहीं मना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूरोसर्जरी के डॉक्टर बोले, कश्मीरी महिला को इलाज के लिए नहीं मना किया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 May 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
कश्मीरी होने के कारण पीजीआई पर इलाज न करने का आरोप
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी का इलाज नहीं करने के मामले में सोमवार को न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी ने डायरेक्टर को अपनी सफाई दी। एचओडी एसके गुप्ता ने बताया कि उनके डिपार्टमेंट के किसी डॉक्टर ने कश्मीर की महिला से दुर्व्यवहार नहीं किया है। जिस प्रोफेसर पर आरोप लगाया जा रहा है, वे उस दिन छुट्टी पर थे। साथ ही यह भी कहा है कि यदि मरीज उनसे संपर्क करता है तो उनके इलाज में मदद की जाएगी। डायरेक्टर जगतराम ने अब डिपार्टमेंट से लिखित में जवाब मांगा है।
शनिवार को श्रीनगर की एक महिला मरीज ने पीजीआई के एक डॉक्टर पर कश्मीरी होने के कारण इलाज न करने का आरोप लगाया है। महिला के बेटे जावेद मलिक ने बताया कि उनकी मां नसरीना मलिक (55) को श्रीनगर के एसकेआईएमएस से पीजीआई रेफर किया गया था। वीरवार को न्यूरोसर्जरी की ओपीडी में पहुंचे। जावेद का आरोप है कि डॉक्टर ने जब पर्ची में कश्मीर का पता देखा तो वे भड़क गए।
युवक के मुताबिक डॉक्टर ने उनसे कहा कि कश्मीर में हमारे जवानों को पत्थर मारते हो और इलाज के लिए यहां आते हो। यह भी आरोप लगाया गया था कि पूरे इलाज में 80 हजार रुपये लगने थे, लेकिन डॉक्टर ने इलाज का खर्च 15 लाख बताया। डॉक्टर के व्यवहार से परेशान होकर वे लौट आए। श्रीनगर में जब यह बात पता चली तो सोशल मीडिया में वायरल होकर पूरे देश में फैल गई।