फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kashmiri Pandit Share His old Painful Memories

कश्मीरी पंडितों ने बताई दर्द भरी दास्तां, खिड़की दरवाजे तक उखाड़ ले गए थे, अब जागी उम्मीद

Tue, 06 Aug 2019 05:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri Pandit Share His old Painful Memories
- फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर पर केंद्र सरकार के बड़े फैसले ने कश्मीरी पंडितों को एक नई ऊर्जा दी गई है। श्रीनगर को छोड़ने की टीस अब तक इन कश्मीरी पंडितों में है। क्या करते वह वक्त था और अब मोदी सरकार में यह भी एक वक्त है। 

विज्ञापन


कश्मीर पंडितों का कहना है कि यदि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय से जम्मू कश्मीर में बदलाव आता है तो यह एक क्रांतिकारी कदम होगा। बेशक इन कश्मीरी पंडितों ने अपना सब कुछ वहीं छोड़ दिया है पर अब वह अपनी यादों के साथ वहां एक बार फिर से आसानी से जा सकेंगे। 
विज्ञापन


आशा की नई किरण जगी
केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब जम्मू और कश्मीर में काफी विकास होगा। पहले ऐसा नहीं हो पा रहा था। जब भी कोई बदलाव होता है तो लोगों को परेशानी होती है पर मुझको लगता है कि यह बदलाव आशा की एक नई किरण लेकर आएगा।  -बीएल खेर, प्रोफेशनल
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में खून खराबा रुकना चाहिए
हम तो काफी कुछ खो चुके हैं पर यदि इस चेंज से जम्मू कश्मीर में खून खराबा रुकता है तो यह हमारे लिए सबसे खुशी की बात होगी। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि इस परिवर्तन से जम्मू कश्मीर में क्या डेवलपमेंट होगा।  -डॉक्टर अंजलि कौल 


केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम
जब मैं श्रीनगर से आया तो देखा था कि वहां से लोग अपना सब कुछ छोड़कर आ गए थे। कुछ ने नया मकान बनाया था। बाद में उपद्रवियों ने उनकी खिड़की, दरवाजे भी उखाड़ डाले। क्रेंद सरकार के इस बोल्ड स्टेप से यदि खून खराबे पर लगाम लगती है तो यह एक क्रांतिकारी बदलाव होगा।  -डा. अनिल कौल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed