फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enjoy music and dance between beautiful Litigants, Kasauli

खूबसूरत वादियों के बीच म्यूजिक और डांस का मजा, कसौली पहुंचें

Wed, 23 Mar 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Mar 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
Enjoy music and dance between beautiful Litigants, Kasauli
कसौली में म्यूजिकल नाइट एंजॉय करते लोग - फोटो : डेमो फोटो
हिमाचल की खूबसूरत वादियां, खुशनुमा माहौल और देश के लोकप्रिय बैंड और कलाकारों की परफारमेंस। अगर आप इस माहौल को एन्जवॉय करना चाहते हैं तो कसौली जा सकते हैं। वहां 25 मार्च से तीन दिवसीय ‘कसौली रिद्म एंड ब्लूज फेस्टिवल’ (कसौली आरएनबी) शुरू हो रहा है। इसमें देश के चर्चित बैंड और कलाकार फ्रिस्की पिंटस, मिहिर जोशी बैंड, शिल्पा राव, द लोकल ट्रेन, लेस्ले लेविस आदि परफारमेंस देंगे।
विज्ञापन


तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम को जेनेसिस फाउंडेशन अपनी वार्षिक फंडरेजर एक्टिविटी के तहत आयोजित कर रहा है। ‘कसौली रिद्म एंड ब्लूज फेस्टिवल’ का यह पांचवां एडिशन है। पिछले चार एडिशन साल दर साल काफी चर्चित हुए हैं। इसमें देशभर से संगीत प्रेमी पहुंचते हैं। मंगलवार को सेक्टर-22 स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में जेनेसिस फाउंडेशन की फाउंडिंग ट्रस्टी प्रेमा सागर ने बताया कि कसौली आरएनबी का चौथा एडिशन पिछले साल गोवा में हुआ था।
विज्ञापन


इस बार उन्होंने हिमाचल की वादियों को चुना है और यहां देशभर के नामी बैंड एवं कलाकार जुटेंगे। उन्होंने बताया कि इस फेस्टिवल को कैंसर, हार्ट एवं थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार में मदद के लिए आयोजित किया जाता है। इस फेस्टिवल से होने वाली आय ऐसे गरीब बच्चों के ऑपरेशन और उपचार संबंधी अन्य कार्यों पर खर्च की जाती है। फाउंडेशन ऐसे करीब 150 से अधिक बच्चों के संपर्क में है, जिन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है। उनके अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा उनकी फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बैंड देंगे प्रस्तुति
पहले दिन
फ्रिस्की पिंट
उस्ताद फजल कुरैशी और रवि अय्यर
मिहिर जोशी बैंड
शिल्पा राव

दूसरा दिन
कंचन डेनियल और द बियर्ड्स
द लोकल ट्रेन
मैसिव वाइब
लेस्ले लेविस

तीसरा दिन
आर्मी पाइपर्स और आर्मी जैज बैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed