Karwa Chauth 2023 Moonrise Time: चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में कब निकलेगा चंद्रमा? यहां क्लिक कर जानें
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में चंद्रमा का उदय रात्रि 8:10 बजे होगा। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग बना है। जब चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र, वृष राशि में होगा अर्थात चंद्रमा उच्च राशि में होगा तब चतुर्थी का प्रवेश होगा।
विस्तार
करवाचौथ को लेकर सिटी व्यूटीफुल की महिलाएं उत्साह से लबरेज हैं। हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी सज चुकी है। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर शहर के बाजार गुलजार रहे। पार्लरों में महिलाओं की भीड़ नजर आई। सेक्टर-19 और 22 में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। चूड़ियां, नए कपड़े, सौंदर्य प्रसाधनों की जमकर खरीदारी की। वहीं, करवा की भी काफी खरीदारी हुई। महिलाओं ने धातु के बजाय मिट्टी के करवे की खरीदारी ज्यादा की। इसे लेकर उनका कहना है कि मिट्टी के करवे परंपरा का प्रतीक हैं। मिट्टी के करवे पर की गई सजावट ने महिलाओं को आकर्षित किया।
मिट्टी के करवे 20 से लेकर 250 रुपये तक की रेंज में बिके। शहर के प्रमुख सेक्टरों में के बाजारों में मेहंदी लगाने वालों के यहां सुबह से देर रात तक भीड़ नजर आई। एक में हथेली पर फुल मेहंदी रचाने के लिए 250 से 500 रुपये तक चार्ज लिया गया। कॉलेज जाने की वाली लड़कियों ने जहां अरेबियन स्टाइल की मेहंदी लगवाई। वहीं सुहागिनों ने भरी हथेली की बाली डिजाइन बनवाई।
रात 8:10 बजे होगा चंद्रोदय
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में चंद्रमा का उदय रात्रि 8:10 बजे होगा। इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग बना है। जब चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र, वृष राशि में होगा अर्थात चंद्रमा उच्च राशि में होगा तब चतुर्थी का प्रवेश होगा। इस बार करवाचौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा, जो कि व्रतधारी महिलाओं के लिए बहुत ही श्रेष्ठ योग है।