{"_id":"730c5ae9c701f8dfae3862ef570f4611","slug":"karva-chauth-festival-today-know-when-moon-will-shown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ व्रत आज, जानिए कब दिखेगा चांद?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ व्रत आज, जानिए कब दिखेगा चांद?
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 Oct 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज करवाचौथ का व्रत है। सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाने वाला करवा चौथ पर महिलाएं उपवास रखकर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार करवाचौथ को रात आठ बजकर 21 मिनट पर चंद्रोदय होगा। करवाचौथ पर सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा के लिए पहुंचती हैं।
विज्ञापन
मंदिर कमेटी के प्रधान सुनील चोपड़ा के अनुसार सभी महिलाओं को चुन्नी और सुहाग की चूड़ियां मंदिर की ओर से प्रदान की जाएंगी। महिलाओं की हाथों में मेहंदी भी सजाने की व्यवस्था की गई है। सेक्टर-28 के खेड़ा शिव मंदिर में भी महिलाओं की भारी भीड़ होती है।
विज्ञापन
मदिर के प्रमुख पुजारी पंडित ईश्वर शास्त्री के अनुसार महिलाएं करवा की कथा सुनती हैं और मंदिर में थालियां बंटाती हैं। देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष लाल बहादुर दुबे ने बताया कि करवा चौथ को भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। कुंवारी कन्याएं भी योग्य वर की कामना के लिए व्रत करती हैं।