फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Karthik Mahatmaya ceremony will be held in the city after 12 years, saints will come from 37 countries

12 साल बाद शहर में होगा कार्तिक महात्मय समारोह, 37 देशों से आएंगे संत

Wed, 20 Apr 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Karthik Mahatmaya ceremony will be held in the city after 12 years, saints will come from 37 countries
चंडीगढ़। सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में इस वर्ष कार्तिक महात्मय समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। 12 वर्ष बाद शहर में 37 देशों के संत, सन्यासियों और श्रद्धालुओं का कुंभ होगा। एक महीने तक चलने वाले इस समारोह में ज्ञान की गंगा से लोग सराबोर होंगे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष यह आयोजन असम के तेजपुर में हुआ था। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और आचार्य त्रिदंडी स्वामी श्री भक्ति विचार विष्णु महाराज की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मठ प्रबंधन की ओर से संतों और श्रद्धालुओं के ठहरने से लेकर भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है। उनके लिए होटल और धर्मशाला की अभी से बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अनुमान है कि आयोजन में करीब 1500 संत शामिल होंगे। इसमें करीब 300 संत विदेश से आएंगे। ये संत अमेरिका, रूस, फ्रांस, यूक्रेन, जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश सहित अन्य देशों से पहुंचेंगे। मठ प्रबंधन के अनुसार इस समारोह में लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने तक निकलेगी प्रभातफेरी
समारोह विजयादशमी के अगले दिन से शुरू होगा। एक महीने तक कार्यक्रम में हर रोज सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद भक्ति विनोद ठाकुर की ओर से रचित याम कीर्तन का आयोजन होगा। पूरा दिन भक्ति भजन और कीर्तन से चलेगा। कार्तिक मास के दौरान मठ में हर रोज तुलसी जी के पास हजारों दीप दान होंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास में दीप दान करने से अत्यधिक फल की प्राप्ति होती है।
प्रवचनों को समझाने के लिए होंगे अनुवादक
भारत में कुल 28 मठ हैं। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ चंडीगढ़ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विदेशी संतों और सन्यासियों को हिंदी नहीं आती है। जब विष्णु महाराज प्रवचन करेंगे तो हर देश की भाषाओं के अनुवादक भी होंगे जो उनके देश की भाषा में प्रवचन को समझाएंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय भाषा में भी अनुवादक प्रवचन समझाने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कोट-
कार्तिक महात्मय समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में संत और सन्यासी मठ में पहुंचेंगे। उनके ठहरने, भोजन व अन्य व्यवस्था करने की तैयारी चल रही है। चंडीगढ़ में 12 वर्ष के बाद यह आयोजन हो रहा है। यह आयोजन हर वर्ष होता है।
- विष्णु महाराज, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व आचार्य श्री चैतन्य गौड़ीय मठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed