फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal scientist pn panwar asked question to narendra modi in townhall programme

Exclusive: मोदी को पसंद आया करनाल का सवाल, सबसे पहले दिया जवाब

Tue, 09 Aug 2016 09:12 AM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Tue, 09 Aug 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
karnal scientist pn panwar asked question to narendra modi in townhall programme
पीएम मोदी ने डॉ. पवार का वी‌डियो पहले सवाल के रूप में देखा
पीएम मोदी के टाउन हॉल कार्यक्रम में जनता के जिन सवालों का जवाब दिया गया उनमें पहला सवाल हरियाणा के करनाल से लिया गया था।
विज्ञापन


देश के अलग-अलग हिस्से से प्रधानमंत्री से सवाल पूछने के लिए उत्सुक हजारों लोगों में करनाल के डॉ. प्रताप सिंह पंवार का सवाल कार्यक्रम में पहले सवाल के रूप में लिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करनाल का सवाल काफी पंसद आया और उन्होंने इसका सबसे पहले जवाब दिया। ये सवाल एक वीडियो क्लिप के रूप में था, जिसे दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रधानमंत्री ने देखा और मौके पर ही उसका जवाब दिया।
विज्ञापन


डॉ. पवार करनाल के राष्ट्रीय पशु अनुवंशिक संसाधन ब्यूरो में बतौर वरिष्ठ तकनीकी अध‌िकारी कार्यरत हैं।

क्या पूछा सवाल, क्या मिला जवाब?

karnal scientist pn panwar asked question to narendra modi in townhall programme
नरेंद्र मोदी

टाउन हॉल कार्यक्रम में पहले सवाल के रूप में डॉ. पीएस पंवार का जो वीडियो प्ले किया गया उसमें पवार ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि यह जो 'mygov app' तैयार किया गया है वह सिर्फ एक राजनीति है या इससे लोगों को फायदा भी है?

इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब दिया, माईगव की वेबसाइट और ऐप एक राजनीतिक वजह से लांच किए गए हैं ऐसा लोग कह सकते हैं। ज्यादातर सरकारों का उद्देश्य होता है कि वह ऐसी योजनाएं बनाएं ऐसे लोगों को पहले लाभ पहुंचाए जिससे क‌ि अगला चुनाव जीता जा सके। लेकिन यह बात भी किसी से छुपी नहीं है कि ऐसा सोचकर चलने वाली सरकारों को लुढ़कने में ज्यादा समय नहीं लगता।

mygov को शुरू करने का मकसद लोगों को सरकार के काम के बारे में सूचनाएं देना और सीधे लोग अपनी बात प्रधानमंत्री को बता सकने का सामर्थ्य प्रदान करना है। लोग इसके ‌जरिए सीधे प्रधामंत्री ऑफिस तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। हमारा मकसद सिस्टम से सरकार को कम से कम रखना है और लोगों के हाथों ज्यादा से ज्यादा ताकत देना है।

'गवर्नेंस में अक्षमता' पर डॉ पंवार ने दिए सुझाव

प्रधानमंत्री के जनता को संबोधन करने से पहले दोपहर में देशभर से आए करीब दो हजार वॉलंटियरों से "CELEBRATING THE SPIRIT OF PARTICIPATORY DEMOCRACY WITH MyGov" कार्यक्रम के तहत अलग विषयों पर अपने सुझाव सरकार को देने का आह्वान किया गया।

डॉ. पंवार ने 'गवर्नेंस में अक्षमता' को लेकर सरकार को अपने सुझाव दिए। इसके अलावा उन्होंने 1962 में बने इनकम टैक्स रूल और 1961 में बने पर एक्ट में कंफ्लिक्ट होने पर एक्ट लागू करने बारे में प्रधानमंत्री से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बारे में एलएलबी हॉल्डर को गुमराह करते है। इसलिए इस व्यवस्था में विशेष सुधार होना चाहिए।
 

विज्ञापन

पवार ने गिनाईं कानून की खामियां

karnal scientist pn panwar asked question to narendra modi in townhall programme
मोदी

इस कारण ही ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। दूसरा नए भूमि अधिग्रहण के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इस कानून में कुछ खामियां है। उन्होंने बताया कि इस नए कानून में रेफरल कमेटी की चर्चा की गई है, लेकिन रेफरल कमेटी में कौन होगा, जिसके सामने जाकर किसान अपनी जमीन का उचित मूल्य मांग सके। यह नही बताया गया। जो कि किसानों के साथ एक प्रकार का अन्याय है।

Edited by ALAKHA RAM SINGH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed