{"_id":"642f1bbdb936815ce30b29e5","slug":"kapurthala-youth-died-in-a-road-accident-in-america-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: अमेरिका में सड़क हादसे में कपूरथला के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala News: अमेरिका में सड़क हादसे में कपूरथला के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
Fri, 07 Apr 2023 12:54 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:54 AM IST
सार
मृतक के पिता तरलोक सिंह व माता जगजीत कौर ने बताया कि घर के हालात सुधारने के लिए कर्जा लेकर करीब पांच साल पहले उन्होंने अपने बेटे को अमेरिका भेजा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के कपूरथला जिले के गांव तलवंडी कूकां के 22 वर्षीय युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजविंदर सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी गांव तलवंडी कूकां के रूप में हुई है। मृतक के पिता तरलोक सिंह व माता जगजीत कौर ने बताया कि घर के हालात सुधारने के लिए कर्जा लेकर करीब पांच साल पहले उन्होंने अपने बेटे को अमेरिका भेजा था।
विज्ञापन
वह कैलिफोर्निया में रहकर ट्राला चलाता था। विदेश में वह पक्का हो चुका था और कुछ ही दिनों में उसे ग्रीन कार्ड मिलने वाला था। मगर गुरुवार की सुबह करीब 07:30 बजे अमेरिका रहने वाले पारिवारिक सदस्यों ने फोन पर सूचना दी कि राजविंदर सिंह ट्रक लेकर मैरीलैंड शहर गया था। इस दौरान अमेरिका के समय अनुसार छह बजे जब वह ट्रक से नीचे उतरकर दुकान में जाने लगा तो सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने बेटे का शव भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन