{"_id":"639c6fae6453727822653df4","slug":"kapurthala-jail-prisoner-died-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: हवालाती की संदिग्ध हालात में मौत, जेल अधीक्षक बोले- अक्सर बीमार रहता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala News: हवालाती की संदिग्ध हालात में मौत, जेल अधीक्षक बोले- अक्सर बीमार रहता था
Fri, 16 Dec 2022 06:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Dec 2022 06:57 PM IST
सार
जेल अधीक्षक इकबाल सिंह ने बताया कि हवालाती गुरचरण सिंह अमूमन बीमार रहता था और जेल के अस्पताल में इलाज के साथ-साथ कई बार उसे सिविल अस्पताल भी भेजा गया। शुक्रवार को भी सांस लेने में तकलीफ पर गुरचरण सिंह को सिविल अस्पताल भेजा गया। वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला की मॉडर्न जेल में एनडीपीएस केस में बंद एक हवालाती की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत होने की खबर है। सांस लेने में तकलीफ के बाद हवालाती की तबीयत बिगड़ी तो उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में तैनात डॉ. तरनजीत कौर ने बताया कि हवालाती की पहले ही जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हवालाती गुरचरण सिंह निवासी करतारपुर को सुल्तानपुर लोधी में दर्ज एक एनडीपीएस के मामले में काबू किया गया था और मॉडर्न जेल कपूरथला में बंद था। हवालाती गुरचरण सिंह को शुक्रवार को कपूरथला के सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लाया गया लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक इकबाल सिंह ने बताया कि हवालाती गुरचरण सिंह अमूमन बीमार रहता था और जेल के अस्पताल में इलाज के साथ-साथ कई बार उसे सिविल अस्पताल भी भेजा गया। शुक्रवार को भी सांस लेने में तकलीफ पर गुरचरण सिंह को सिविल अस्पताल भेजा गया। वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन