फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Fans wish for Kapil Dev to recover soon in Chandigarh

प्रशंसक और क्रिकेटर बोले- कपिल पाजी जिंदादिल इंसान...जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे

Sun, 25 Oct 2020 01:47 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 25 Oct 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fans wish for Kapil Dev to recover soon in Chandigarh
दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव।

भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने के बाद उनके चाहने वाले और उनके करीबी क्रिकेटर दोस्तों ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि कपिल पाजी जिंदादिल इंसान और जल्द ही रिकवर करेंगे।

विज्ञापन

 

चंडीगढ़ के रहने वाले पूर्व कप्तान कुछ सालों से दिल्ली में रह रहे हैं। उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कपिल की एंजियोप्लास्टी की गई है और अब उनकी हाल स्थिर है।

विज्ञापन


कपिल देव ने सेक्टर- 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में कोच डीपी आजाद से क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद वह भारतीय टीम में अपनी जगह बनाते हुए कप्तान बनने में कामयाब हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही स्वस्थ होकर हम सबका हौसला बढ़ाएंगे
भारतीय टीम के लिए 7 टेेस्ट और 20 वनडे खेल चुके पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के दोस्त अशोक मल्होत्रा ने कहा कि कपिल एक जानदार व्यक्ति हैं। अभी उनसे बात करने की इजाजत नहीं है। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और वह रिकवर कर रहे हैं। वह एक जोश से भरे इंसान हैं। जल्द ही स्वस्थ होकर दिखाएंगे और फिर हम सबका हौसला बढ़ाएंगे।

पाजी जल्द ही गोल्फ कोर्स पर वापसी करेंगे

Fans wish for Kapil Dev to recover soon in Chandigarh
चेतन शर्मा और दिनेश मोगिंया - फोटो : फाइल फोटो

कपिल देव को गुरू मानने वाले भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा ने बताया कि जैसे ही उन्हें कपिल देव के दिल का दौरा पड़ने की बात पता लगी, वह स्तब्ध रह गए। जब पता लगा कि उनकी सेहत ठीक हो रही है तो जान में जान आई।

 

उन्होंने बताया हम दोनों चंडीगढ़ के सेक्टर- 8 स्थित डीएवी स्कूल के ट्रेनी रहे हैं। कपिल को अपना गुरू और मेंटर मानने वाले चेतन शर्मा ने कहा कि कपिल पाजी जल्द से ठीक होंगे और जानदार तरीके से गोल्फ के मैदान पर वापसी करेंगे।


कपिल पाजी ऑल द बेस्ट
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और दिनेश मोगिंया ने कहा कि कपिल पाजी एक जिंदादिल इंसान हैं। क्रिकेट, कॉमेंट्री हो या फिर गोल्ड। हर फील्ड में कपिल पाजी का कोई जवाब नहीं है। दिल को दौरा पड़ने की बात पता चली तो सुनकर काफी आश्चर्य हुआ। पाजी एक बार फिर से जल्द स्वस्थ होकर अपने चाहने वालों के बीच उनका उत्साह बढ़ाते हुए नजर आएंगे। मोंगिया ने कहा- कपिल पाजी ऑल द बेस्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed