प्रशंसक और क्रिकेटर बोले- कपिल पाजी जिंदादिल इंसान...जल्द स्वस्थ होकर लौटेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ने के बाद उनके चाहने वाले और उनके करीबी क्रिकेटर दोस्तों ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि कपिल पाजी जिंदादिल इंसान और जल्द ही रिकवर करेंगे।
चंडीगढ़ के रहने वाले पूर्व कप्तान कुछ सालों से दिल्ली में रह रहे हैं। उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कपिल की एंजियोप्लास्टी की गई है और अब उनकी हाल स्थिर है।
कपिल देव ने सेक्टर- 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में कोच डीपी आजाद से क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद वह भारतीय टीम में अपनी जगह बनाते हुए कप्तान बनने में कामयाब हुए।
जल्द ही स्वस्थ होकर हम सबका हौसला बढ़ाएंगे
भारतीय टीम के लिए 7 टेेस्ट और 20 वनडे खेल चुके पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के दोस्त अशोक मल्होत्रा ने कहा कि कपिल एक जानदार व्यक्ति हैं। अभी उनसे बात करने की इजाजत नहीं है। उनकी एंजियोप्लास्टी हुई और वह रिकवर कर रहे हैं। वह एक जोश से भरे इंसान हैं। जल्द ही स्वस्थ होकर दिखाएंगे और फिर हम सबका हौसला बढ़ाएंगे।
पाजी जल्द ही गोल्फ कोर्स पर वापसी करेंगे
कपिल देव को गुरू मानने वाले भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा ने बताया कि जैसे ही उन्हें कपिल देव के दिल का दौरा पड़ने की बात पता लगी, वह स्तब्ध रह गए। जब पता लगा कि उनकी सेहत ठीक हो रही है तो जान में जान आई।
उन्होंने बताया हम दोनों चंडीगढ़ के सेक्टर- 8 स्थित डीएवी स्कूल के ट्रेनी रहे हैं। कपिल को अपना गुरू और मेंटर मानने वाले चेतन शर्मा ने कहा कि कपिल पाजी जल्द से ठीक होंगे और जानदार तरीके से गोल्फ के मैदान पर वापसी करेंगे।
कपिल पाजी ऑल द बेस्ट
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और दिनेश मोगिंया ने कहा कि कपिल पाजी एक जिंदादिल इंसान हैं। क्रिकेट, कॉमेंट्री हो या फिर गोल्ड। हर फील्ड में कपिल पाजी का कोई जवाब नहीं है। दिल को दौरा पड़ने की बात पता चली तो सुनकर काफी आश्चर्य हुआ। पाजी एक बार फिर से जल्द स्वस्थ होकर अपने चाहने वालों के बीच उनका उत्साह बढ़ाते हुए नजर आएंगे। मोंगिया ने कहा- कपिल पाजी ऑल द बेस्ट।