फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kapil Dev relives 1983 World Cup special moments with young cricketers

कपिल देव ने युवा क्रिकेटरों के साथ फिर जिया 1983 विश्व कप का विशेष लम्हा

Wed, 31 Aug 2022 02:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kapil Dev relives 1983 World Cup special moments with young cricketers
चंडीगढ़। आईटी पार्क स्थित एक मॉल में मंगलवार को 1983 विश्व कप में भारत की जीत के वो लम्हें फिर से जिंदा हो गए। विश्व कप विजेता टीम के हीरो और कप्तान कपिल देव ने उन रोमांचक दिनों पर बनी फिल्म 83 को शहर के युवा क्रिकेटरों के साथ देखा। इस फिल्म को देखते हुए उनके चेहर पर लगातार हाव भाव भी बदल रहे थे। फिल्म के कई पहलुओं पर वह मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। वहीं जब फिल्म में भारत फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर विश्वकप कपिल देव और उनकी टीम हाथों में उठा लेती है तो इस सीन को देखते हुए कपिल देव कुछ समय के लिए भावुक दिखाई दिए।
विज्ञापन

युवा क्रिकेट में जोश भरने के लिए दिखाई फिल्म
यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मॉल में 83 फिल्म की स्क्रीनिंग दिखाई गई। इसमें शहर के पले-बढ़े और यहीं से क्रिकेट सीखने के बाद भारत को विश्व कप दिलाने वाले कपिल देव को खासतौर पर बुलाया गया था। फिल्म को देखने के लिए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने क्रिकेट खिलाड़ियों को विशेष तौर पर बुलाया था जिससे वह ऐसी फिल्म को देखें जिसमें भारत ने क्रिकेट इतिहास रच दिया था।
विज्ञापन

युवा क्रिकेटरों से कहा- जितनी मेहनत करोगे उतना ही फायदा मिलेगा
फिल्म के बाद कपिल देव ने युवा क्रिकेटरों के साथ बातचीत का एक सेशन रखा। इसमें उन्होंने कहा आप की मेहनत ही एक दिन आपको पहचान दिलाएगी इसलिए जितनी मेहनत करोगे उतना ही फायदा आपको मिलेगा। सफलता पाने के लिए अनुशासन और परिश्रम जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को यह भी कहा कि शून्य पर आउट होने पर मन में निराशा मत लाओ। उसके बाद मैदान पर ठान कर जाओ कि आज मुझे शून्य को शतक में तबदील करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल को मोबाइल में कैद करने का दिखा क्रेज
कपिल देव जैसे ही मॉल में पहुंचे। वहां पर उनका ढोल बजाते हुए स्वागत हुआ। वहां उपस्थित लोगों में कपिल के नजदीक जाकर उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ सी लग गई। हर कोई अपने मोबाइल में उनके सथा सेल्फी लेने के लिए उत्साहित रहा। कइयों ने ऑटोग्राफ भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed