{"_id":"68c331e0465c05cc8906779e","slug":"kapil-dev-and-sanjay-tandon-met-the-administrator-chandigarh-news-c-16-pkl1079-816371-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कपिल देव और संजय टंडन ने प्रशासक से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कपिल देव और संजय टंडन ने प्रशासक से की मुलाकात
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव और यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से राजभवन में मुलाकात की। बैठक में शहर में खेलों के विकास और युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर विस्तार से बातचीत हुई। कपिल देव ने प्रशासक का आभार जताया और नई खेल नीति को युवाओं के लिए लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को अपने कॅरिअर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कपिल देव ने शहर में खाली पड़े ग्राउंड्स को यूटीसीए को सौंपकर क्रिकेट अकादमियां खोलने का सुझाव दिया। उन्होंने वर्ष भर प्रैक्टिस के लिए इंडोर प्रैक्टिस अकादमियों की आवश्यकता पर जोर दिया और बीसीसीआई के सहयोग से ऐसी सुविधाएं विकसित करने की बात कही।
प्रशासक ने किया स्वागत
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इन सुझावों को सकारात्मक कदम बताया और कपिल देव को शॉल एवं स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर सम्मानित किया।