फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kalpana took flight... she will represent India in the World Poomse Taekwondo Championship in Hong Kong

Chandigarh News: कल्पना ने भरी उड़ान...हांगकांग में वर्ल्ड पुमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Fri, 25 Oct 2024 03:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Kalpana took flight... she will represent India in the World Poomse Taekwondo Championship in Hong Kong
चंडीगढ़। शहर की ताइक्वांडो की खिलाड़ी कल्पना हांगकांग में होने जा रही वर्ल्ड पुमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। चैंपियनशिप के मुकाबले 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक खेले जाएंगे। कल्पना का चयनित होना स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन चंडीगढ़ की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

कोच दविंदर सिंह के विशेष मार्गदर्शन के साथ इंडिया ताइक्वांडो और स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन चंडीगढ़ के बेहतर प्रयास से ही यह संभव हो सका है। स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष कंवरजीत सिंह और चेयरमैन परवीन कुमार ने कहा कि वह कल्पना को बधाई देते हैं। एसोसिएशन वित्तीय सहायता के साथ देगा। इससे पहले कल्पना 28 से 30 जून तक ओडिशा के कटक स्थित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में महिला फ्रीस्टाइल इंडिविजुअल पुमसे श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता है। इसके बाद कल्पना ने 29-30 मार्च को महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित पुमसे चैंपियन ऑफ द चैंपियंस का खिताब हासिल किया। इन दोनों प्रदर्शनों के बदौलत ही कल्पना को हांगकांग में आयोजित होने वाली ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed