{"_id":"58a711be4f1c1bd357d855f4","slug":"kailash-mansarovar-yatra-kailash-mansarovar-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Feb 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
कैलास यात्री
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विदेश मंत्रालय की ओर से इस साल जून से सितंबर माह तक कैलाश मानसरोवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा के लिए उत्तराखंड और सिक्किम से 26 दल रवाना होंगे। इस यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोग वेबसाईट http://kmy.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी भी उन्हें इस वेबसाइट से मिल जाएगी।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार, एक जनवरी 2017 को 18 से 70 वर्ष की आयु वाले भारतीय नागरिक इस यात्रा में हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा 4 आवेदक एक ग्रुप के रूप में रजिस्टर कर सकते हैं। श्रद्धालुओं का चुनाव कंप्यूटराइज्ड ड्रा के बाद शारीरिक जांच कर किया जाएगा।
26 दल कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना होंगे, जिनमें से 18 दल उत्तराखंड से 24 दिन की पैदल यात्रा करते हुए पहुंचेंगे, जबकि 8 दल सिक्किम से सड़क के रास्ते 21 दिन की यात्रा करेंगे। यात्रा संबंधी अधिक जानकारी 011-24300655 पर फोन कर प्राप्त की जा सकती है।