फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kailash Bhagat Meet CM Manohar lal in Chandigarh

हरियाणाः इनेलो प्रत्याशी कैलाश भगत ने थामा भाजपा का दामन, औपचारिक एलान बाकी

Tue, 05 Mar 2019 09:09 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 05 Mar 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Kailash Bhagat Meet CM Manohar lal in Chandigarh
सीएम मनोहर लाल से मुलाकात करते हुए कैलाश भगत

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ दो बार व उनके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला के खिलाफ एक चुनाव लड़ कर कैथल विधानसभा क्षेत्र में दूसरे स्थान पर रहे कैलाश भगत ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब महज ज्वाइनिंग की औपचारिकता बाकी है। जो विधिवत तौर पर दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में संभवत: पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होगी। 

विज्ञापन


सोमवार को कैलाश भगत अपने गिने-चुने शहर के साथियों के साथ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिले। दोपहर करीब 1 बजे उनकी सीएम से मुलाकात हुई। जिसमें लगभग 45 मिनट तक बातचीत हुई। जिसमें मुख्यमंत्री ने कैलाश भगत का मुंह मीठा करवाते हुए कहा कि घर लौटने पर आपका स्वागत है। कैलाश भगत के पिता लाला अमरनाथ भगत आजीवन भाजपा के कार्यकर्ता व नेता रहे हैं। लेकिन कैलाश भगत वर्ष 2005 से अब तक इनेलो में रहते हुए तीन चुनाव लड़ चुके थे। 

विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में कैलाश ने कहा कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भाजपा में शामिल होने की सहमति दे दी है। जिस पर मुख्यमंत्री ने इस फैसले के लिए उनका स्वागत किया है। ज्वाइनिंग जब सीएम चाहेंगे, तभी कर लेंगे। चुनाव लड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पार्टी चाहेगी तो वे लोकसभा या विधानसभा दोनों चुनाव लड़ने को तैयार हैं। 

उनके साथ कैथल से रमेश सचदेवा, सुभाष नारंग, विनोद खंडूजा, गुलशन, अशेक आहूजा, चन्नी बहल, प्रेमपुरी जी महाराज, राजन हुड़िया, अमरजीत छाबड़ा, अशोक मलिक, वीरेंद्र मेहता सहित कुछ अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

सीएम ने ट्वीट कर दी मुलाकात की जानकारी 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुद ट्वीट कर इस मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कैथल निवासी कैलाश भगत से मिल कर प्रदेश के विकास से जुड़ी विभिन्न मुद्दों एवं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर एक सार्थक चर्चा की। सीएम ने खुद तीन फोटो ट्वीट की हैं। जिसमें कैलाश भगत का अभिनंदन स्वीकारते हुए, उनके पिता का अभिनंदन स्वीकारते हुए व कैथल से गए उनके साथियों के साथ सामूहिक चित्र शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed