फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Kabaddi World Cup: Iran win continued, alos on top in the pool

कबड्डी विश्वकप : ईरान का विजय अभियान जारी, पूल में टॉप पर

Mon, 07 Nov 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Mon, 07 Nov 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi World Cup: Iran win continued, alos on top in the pool
कबड्डी विश्वकप - फोटो : अमर उजाला

डॉ. बीआर अंबेडकर 6वां कबड्डी विश्वकप -2016 के चौथे दिन के मुकाबले रविवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से थोड़ी दूरी स्थित गांव रणीके के शहीद जत्थेदार दलबीर सिंह रणीके स्टेडियम में हुए। 

विज्ञापन


गांव रणीके को पहली बार विश्व कप के मैचों की मेजबानी का अवसर मिला। आज हुए चार मुकाबलों में दो मैच पुरुष एवं दो महिला वर्ग के खेले गए। आज के मुकाबलों की शुरूआत कैबिनेट मंत्री  गुलजार सिंह रणीके ने की। 
विज्ञापन


रणीके चारों मैचों के दौरान उपस्थित रहे और विदेशों से आई टीमों के खिलाड़ियों का रणिके में पहली बार विश्वकप खेलने आने पर स्वागत किया। पुरुष वर्ग के पहले मैच में ईरान ने आस्ट्रेलिया को 57 -31 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस जीत के साथ ईरान ने पूल बी में अपना शिखर का स्थान कायम रखा। आधे समय तक ईरान की टीम 28-16 से आगे थी। ईरान के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में दबदबा बनाकर रखा। पहलवानी आकर्षण वाले ईरानी खिलाड़ियों की जोरदार खेल का दर्शकों ने खूब आनंद लिया।  

पहली बार खेलने आई श्रीलंका की महिला टीम की विजयी शुरूआत

Kabaddi World Cup: Iran win continued, alos on top in the pool
कबड्डी विश्वकप - फोटो : अमर उजाला

पुरुष वर्ग के पूल बी में अमेरिका की टीम ने अपना पहला मैच खेलते हुए केन्या की टीम को 55-31 से हराकर विजयी शुरूआत की। केन्या की विश्वकप में लगातार दूसरी हार थी। मैच चाहे अमेरिका ने जीता केन्या के खिलाड़ियों ने जुझारू खेल से दर्शकों के दिल जीते। 

अमेरिका के रेडर परमिंदर सिंह, हरनेक सिंह एवं जतिंदर सिंह ने 7-7 अंक लि। जाफी नवप्रीत सिंह जौहल ने भी 7 अंक बटोरे। महिला वर्ग के पूल बी के आज खेले गये दिन के तीसरे मैच में अमेरिका की टीम ने सियारा लिओन को 37-28 से हराया। यह मैच जबरदस्त टक्कर वाला रहा। 

अमेरिका के कप्तान ने लगातार 12 रेड डालकर 12 अंक लिए। जाफी फौबे ने नौ जफे लगाए। सियारा लिओन ने 7 अंक लिए और जाफी ने 4 जफे लगाए। दिन का अंतिम एवं चौथा मैच महिला वर्ग की पूल ए की टीमें मैक्सिको एवं श्रीलंका के बीच खेला गया।

विश्वकप में पहली बार शामिल हो रही श्रीलंका की टीम ने बेहतर शुरूआत की और मैक्सिको को 36 -24 से हराकर अपना खाता खोला। शुरूआत में श्रीलंका की टीम ने लीड ले ली पर मैक्सिको ने वापसी करते हुए स्कोर 9-9 कर दिया। इसके बाद श्रीलंका ने फिर से दबदबा कायम करते हुए लगातार अंक बटोरे और अंत तक लीड कायम रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed