संदीप अंबिया की पत्नी LIVE: कहा- आरोपी सुरजन करतार पैलेस में बैठा, SSP को फोन किया तो सबूत मांगने लगे
रूपिंदर कौर संधू ने आरोप लगाया कि जब एसएसपी स्वर्णदीप सिंह संधू से बात की तो उन्होंने कहा कि केस में नाम आना अलग बात है और गिरफ्तार करना अगली प्रक्रिया है। जिस व्यक्ति का नाम केस में जोड़ा गया है उसके खिलाफ पुख्ता सबूत होने चाहिए जबकि पुलिस के पास सुरजन चट्ठा के खिलाफ ठोस सबूत नहीं है और पुलिस जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर के नकोदर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की मैच के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब हत्याकांड के आरोपी जालंधर के होटलों में रंगरलियां मनाते दिखे तो मृतक कबड्डी खिलाड़ी की पत्नी का गुस्सा पुलिस पर फूट पड़ा। संदीप की पत्नी रूपिंदर कौर संधू ने सोशल मीडिया पर लाइव कहा कि मैंने जालंधर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह को फोन और वॉइस मैसेज से बताया कि पति की हत्या में शामिल सुरजनजीत सिंह चट्ठा नकोदर के करतार पैलेस में बैठा है। पुलिस जाकर उसे गिरफ्तार कर सकती है। सूचना बिल्कुल सही है।
रुपिंदर ने कहा कि जब परिवार के लोग पुलिसवालों से केस के बारे में पूछते हैं तो जवाब मिलता है कि पुलिस सुरजनजीत सिंह चट्ठा की तलाश कर रही है। परिवार भी आरोपी की तलाश में जुटा हुआ है और जब पता चला तो उन्होंने खुद एसएसपी को फोन कर बताया कि आप पांच मिनट में जाकर आरोपी को पकड़ सकते हैं क्योंकि वह थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित करतार पैलेस में ऐश कर रहा है।
रुपिंदर ने लाइव में एसएसपी से मिले जवाब को भी सार्वजनिक किया और कहा कि वह मुझसे सबूत मांग रहे हैं। अगर सुरजनजीत सिंह चट्ठा को केस में नामजद किया गया है तो कुछ तो सबूत होंगे और वह अदालत देखेगी आप आरोपी तो पकड़िए। कहीं पुलिस ने वाहवाही बटोरने के लिए बिना सबूत के चट्ठा को नामजद तो नहीं किया है ताकि केस को धीरे-धीरे रफा-दफा कर दिया जाए।
रूपिंदर कौर संधू ने आरोप लगाया कि एसएसपी ने यहां तक कह दिया कि सुरजनजीत सिंह चट्ठा तो विदेश में बैठा है। रुपिंदर ने कहा कि संदीप की हत्या के बाद केस दर्ज हुआ और जांच आगे नाम जुड़े तो उन्हें विदेशी नंबरों से फोन आए और जान से मारने की धमकी मिली लेकिन हम पीछे नहीं हटे और ना ही हटेंगे। आरोपी पुलिस को नहीं मिल रहे थे तो हमने ढूंढ निकाला और अब हमसे ही सबूत मांगे जा रहे हैं तो पुलिस का काम क्या है, सिर्फ कुर्सी पर बैठकर भाषण देना।
उन्होंने कहा कि चट्ठा का भी कानूनी हक है कि वह खुद को बेकसूर साबित करके रिहा हो जाए, उन्हें कोई दिक्कत नहीं। पुलिस को एक बार तो चट्ठा को गिरफ्तार करके ट्रायल पर लेना चाहिए ताकि मामले में खुलासे हो सके। रूपिंदर ने पुलिस की बेरुखी देख पंजाब सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई और आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने की मांग की।
रूपिंदर कौर संधू ने आरोप लगाया कि जब एसएसपी स्वर्णदीप सिंह संधू से बात की तो उन्होंने कहा कि केस में नाम आना अलग बात है और गिरफ्तार करना अगली प्रक्रिया है लेकिन जिस व्यक्ति का नाम केस में जोड़ा गया है उसके खिलाफ पुख्ता सबूत होने चाहिए जबकि पुलिस के पास सुरजन चट्ठा के खिलाफ ठोस सबूत नहीं है और पुलिस जांच कर रही है। संदीप नंगल अंबिया की पत्नी रुपिंदर कौर संधू से बात हुई थी। हमने सबूत मांगे हैं क्योंकि सिर्फ कह देने से किसी को हत्या के मामले में उठा नहीं सकते। पुलिस ने संदीप नंगल अंबिया के परिवार से जांच की बात जरूर कही है लेकिन यह कभी नहीं कहा कि वह सुरजन चट्ठा को तलाश रही है।