फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Justice MS Chauhan will be the chairman of PCA

जस्टिस एमएस चौहान पीसीए के चेयरमैन नियुक्त, 3 साल का होगा कार्यकाल

Sat, 25 Mar 2017 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Mar 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
Justice MS Chauhan will be the chairman of PCA
चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : file photo
यूटी प्रशासन ने जस्टिस (रिटायर्ड) एमएस चौहान को पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी (पीसीए), चंडीगढ़ का चेयरमैन नियुक्त किया है। पिछले लंबे समय से पीसीए में चेयरमैन का पद खाली पड़ा हुआ था। साथ ही शुक्रवार को यूटी प्रशासन की ओर से जारी आदेश में रिटायर्ड आईपीएस अफसर अमरजोत सिंह गिल को पीसीए का सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले करीब एक साल से ज्यादा समय से पीसीए में चेयरमैन पद खाली पड़ा हुआ था। पीसीए में कोई कामकाज नहीं हो रहा था। चेयरमैन की नियुक्ति के लिए में एक वकील ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दी थी। प्रशासन ने जारी किए आदेशों में कहा है कि नियुक्त किए गए चेयरमैन व इसके सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।
विज्ञापन


पीसीए पुलिस अधिकारियों के जांच व उनके खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत दे सकते है। पीसीए को पीड़ित की ओर से शिकायत मिलने के 60 दिनों के अंदर मामले की सुनवाई कर फैसला देना होगा। अगर पीसीए 60 दिन के समय में किसी कारणवश जांच पूरी नहीं कर पाता तो उन कारणों की एक रिपोर्ट प्रशासक को सौंपनी होगी। ज्ञात रहे कि इससे पहले पीसीए ने कई यूटी पुलिस विभाग के कर्मियों के खिलाफ लाइन हाजिर से लेकर निलंबन तक के आर्डर दिए थे, लेकिन शायद ही पीसीए के किसी फैसले पर पुलिस विभाग अपने किसी मुलाजिम के खिलाफ कोई कार्रवाई अब तक की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed