फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Justice Jha commission summoned Yashpal Malik

हरियाणा जाट आंदोलनः जस्टिस झा आयोग ने किसान नेता यशपाल मलिक को किया तलब

Sat, 01 Dec 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Dec 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Justice Jha commission summoned Yashpal Malik
यशपाल मलिक

फरवरी 2016 में हरियाणा में हुए जाट आंदोलन के दौरान हिंसा मामले में राजनीति षड्यंत्रों पर जांच कर रहे जस्टिन एसएन झा आयोग ने अब जाट नेता यशपाल मलिक को तलब किया है। यशपाल मलिक उस दौरान जाट आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे। लेकिन देखते ही देखते ये जाट आंदोलन जबरदस्त हिंसा में बदल गया था और इस हिंसा में 31 लोग मारे गए थे। जबकि करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ था।

विज्ञापन


इसी मामले में अब आयोग यशपाल मलिक से इस संदर्भ में पूछताछ करना चाहता है, इसलिए यशपाल मलिक को नोटिस भेजकर आयोग के गुरुग्राम कार्यालय में पेश होने केआदेश दिए गए है। यशपाल मलिक अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष है और इस वक्त भी जाट आंदोलन को लेकर पूरी तरह सक्रिय है।
विज्ञापन


उधर,  जाटों समेत छह जातियों को आरक्षण दिए जाने का पूरा मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इसकी सुनवाई दस दिसंबर को है। लिहाजा झा आयोग को जल्द से जल्द पूरे मामले की जांच कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपना चाहती है। आयोग यशपाल मलिक से यह पूछना चाहता है कि उसकी मनोज दूहन के साथ क्या बातचीत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज दूहन इस आंदोलन के आरोपियों में से एक है। इस आंदोलन में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की रोहतक कोठी पर भी इस आंदोलन के दौरान आगजनी हुई थी, जिसमें कैप्टन के परिवार के सभी सदस्यों को जलाकर मार देने की साजिश रचे जाने की आशंका खुद मंत्री ने जाहिर की थी। सीबीआइ इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed