फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Just 400 meters away from the police station, 8th class student was attacked, stabbed to death

Chandigarh News: थाने से महज 400 मीटर दूर 8वीं के छात्र पर हमला, पंच और चाकू मारकर किया लहूलुहान

Thu, 16 Mar 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Just 400 meters away from the police station, 8th class student was attacked, stabbed to death
पंचकूला। सेक्टर-20 थाने से महज 400 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े 8वीं कक्षा के छात्र को कुछ लड़कों ने चाकू व पंच मारकर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटन के बाद शिक्षक छात्र को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले गए जहां पर उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-20 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच-19 की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान सुभम (14) पीरमुच्छला निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुभम सेक्टर-20 स्थित कुंडी गांव के सरकारी स्कूल में 8वीं में पढ़ता है। बुधवार को उसका साइंस का पेपर था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसका पेपर खत्म हुआ। इसके बाद वह 3.45 स्कूल से बाहर निकला। स्कूल के बाहर पहले से कुछ लड़के खड़े थे। जैसे ही शुभम बाहर निकला तो एक लड़का उसके साथ बातेें करता हुआ उसे साइड में ले गया। इसके बाद लड़कों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक लड़के ने चाकू निकाला और उसके पैर पर 5 से 6 बार वार कर घायल कर दिया। वहीं, दूसरे लड़के ने शुभम के सिर पर पंच मारा। चाकू लगते ही शुभम लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी स्कूटर व मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
विज्ञापन


अभी हमले का कारणों की नहीं जानकारी
सेक्टर-20 थाना के जांच अधिकारी और क्राइम ब्रांच-19 की टीम घायल छात्र और अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है। घायल छात्र ने बताया कि जिन लड़कों ने उस पर हमला किया है उनमें से एक उसके स्कूल का छात्र भी था। घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही हमले के कारण का पता लग पाएग।
विज्ञापन


2018 में स्कूल के बाहर हुई थी छात्र की हत्या
2018 में सेक्टर-7 स्थित मेजर संदीप सागर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर छात्रों की पुरानी रंजिश में एक छात्र की हत्या कर दी गई थी जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक विकास कुमार 11वीं का छात्र था और उसका स्कूल के ही छात्र से आपसी विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों की ओर से कुछ लड़के स्कूल के बाहर खड़े थे। स्कूल की छुट्टी होते ही दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। कुछ लड़कों ने विकास की छाती में चाकू घोंप दिया था। विकास को चाकू लगने के बाद उसे बचाने के लिए 10वीं का सूरज आया तो उसके भी हाथ पर लड़कों ने चाकू घोंप दिया। विकास को चाकू लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। छात्रों व शिक्षकों ने सूरज एवं विकास को नागरिक अस्पताल सेक्टर 6 पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक बच्चों को नहीं दे रहे समय, मोबाइल बच्चों को बिगाड़ रहा
सेक्टर -1 पीजी कॉलेज की मनोविज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योत्स्ना कौशिक ने बताया कि वर्तमान समय में बच्चों में नैतिक मूल्य की बहुत कमी है। बच्चों को इसे सही तरीके से अभिभावक व शिक्षक नहीं सिखा पा रहे हैं। इस कारण उनमें इस तरह की मनोवृत्ति बढ़ रही है। बच्चों के हाथ में लगातार मोबाइल होने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ गई है। बच्चे वेब सीरीज, यूट्यूब में फिल्में देखने के बाद इसका वास्तविक जीवन में अनुसरण करने का प्रयास कर रहे हैं। बच्चों की काउंसलिंग कराई जानी चाहिए। उनमें नैतिक मूल्यों का विकास किया जाना चाहिए। इसके लिए उनकी स्कूल स्तर पर काउंसलिंग की जानी चाहिए। इससे उनमें सुधार आएगा। अभिभावक भी बच्चों को समय नहीं दे रहे हैं। इस कारण वह मोबाइल से जुड़ रहे हैं। बच्चों में स्टेटस सिंबल की समस्या आ रही है। वह अपना नाम बनाने के चक्कर में सही जानकारी नहीं होने के कारण इस तरह की हरकत कर रहे हैं। इसे काउंसलिंग के माध्यम से ही ठीक किया जा सकता है। समाजिक, नैतिक मूल्य का पाठ घर व विद्यालय में जरूरी रूप से पढ़ाया जाना चाहिए।


कोट्स...
अभी हमले के कारणों का पता नहीं लग पाया है। घायल छात्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचकर अन्य छात्रों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
-अरुण बिश्नोई, सेक्टर-20 थाना एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed