फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Junk will be removed from PGI buildings, thousands of square feet of space will be vacant.

Chandigarh News: पीजीआई के भवनों से हटेगी रद्दी, खाली होगी हजारों वर्ग फीट जगह

Tue, 31 Oct 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Junk will be removed from PGI buildings, thousands of square feet of space will be vacant.
चंडीगढ़। पीजीआई में आग लगने की घटनाओं के बाद सभी भवनों से रद्दी नष्ट करने का निर्णय लिया गया है। इससे संस्थान के अलग-अलग भवनों में वर्षों से भरे रद्दी के हटने से हजारों स्क्वॉयर फीट जगह मिल सकेगी। फिलहाल, एडवांस आई सेंटर और एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर से रद्दी हटाकर लगभग 12 हजार स्क्वॉयर फीट जगह खाली कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

पीजीआई प्रशासन ने इसके लिए सोलन की कंपनी से समझौता किया है। अलग-अलग विभागों से वहां रद्दी भेजने का काम शुरू भी कर दिया गया है। ऐसा करने से परिसर के भवनों में जगह की कमी की समस्या कुछ हद तक दूर होगी। जानकारी के अनुसार पीजीआई प्रशासन खाली जगह का उपयोग मरीजों के हित के लिए करेगा। जिसका निर्णय खाली जगह के क्षेत्र के अनुसार लिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर इस बात की भी चर्चा की जा रही है कि अगर रद्दी के नाम पर मरीजों के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड नष्ट करा दिए गए तो शोध कार्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed