फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Junk warehouse fire, smoke spreading far away

Chandigarh News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दूर तक फैला धुएं का गुबार

Sun, 27 Aug 2023 01:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Junk warehouse fire, smoke spreading far away
चंडीगढ़। रेलवे स्टेशन के पास गांव दड़वा में एक कबाड़ के गोदाम में रखी प्रेसिंग मशीन में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 से अग्निशमन विभाग की 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। लगभग दो-ढाई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक फैल गया। स्थानीय लोगों में घबराहट का माहौल बन गया। यह मनीष कुमार का कबाड़ी की गोदाम है। यहां पर कई कर्मचारी काम करते हैं। आग की घटना से कबाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।घटना के समय दोपहर बाद लगभग 1.45 बजे तीन-चार कर्मचारी मशीन के पास प्रेसिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान मशीन में अचानक आग लग गई। मशीन में लगभग 500 लीटर तेल होता है। इससे आग भड़क गई और पास पड़े कबाड़ तक जा पहुंची। इसकी सूचना पाकर दड़वा चौकी इंचार्ज एसआई सुदेश कुमार और औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दमकल की गाड़ियों को रास्ता देने के लिए सड़क को खाली करवाया गया। पुलिस के मुताबिक किसी कर्मचारी को आगजनी से नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते कर्मचारी गोदाम से बाहर निकल गए थे। यह हादसा सूर्या नर्सरी के पीछे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed